पृथ्वी शॉ की बॉडी का मज़ाक बनाने वाले को सबक, भारतीय फैन्स ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

Prithvi Shaw: भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ के बल्ले से दोहरा शतक निकला। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए 244 रन बनाकर आउट हुए थे। इस बीच उनकी फिटनेस का मजाक भी बना है।

सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ की तस्वीरें वायरल होने पर भारतीय-अमेरिकी उद्यमी अंकुर नागपाल ने मजाक उड़ाया। नागपाल ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए पृथ्वी शॉ को बॉडी शेम किया और लिखा कि 23 साल की उम्र में यह भारतीय एथलीट है।

prithvi shaw

नागपाल ने पृथ्वी शॉ से पंगा लेकर गलत काम कर दिया। उनको अंदाजा भी नहीं था कि अब बवाल होने वाला है। उनके पोस्ट के कमेन्ट सेक्शन में पृथ्वी शॉ के फैन्स का सैलाब देखने को मिला। पृथ्वी शॉ के फैन्स ने नागपाल को कमेन्ट करके बताया कि किस तरह का बर्ताव करना चाहिए।

फैन्स ने कहा कि क्रिकेट में बल्लेबाज को एथलेटिक शरीर की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें टाइमिंग और कलाइयों का खेल होता है। तेंदुलकर के भी सिक्स पैक नहीं थे। इसके अलावा भी अन्य फैन्स की तरफ से टिप्पणियाँ आई और कहा गया कि नागपाल को इस तरह का कमेन्ट करने से बचना चाहिए।


एक फैन ने यह भी कहा कि पृथ्वी शॉ को बिना जाने इस तरह की बातें लिखना बंद कर दो। एक फैन ने कहा कि ये एनआरआई समझते हैं कि वे हर चीज को बेहतर तरीके से जानते हैं। किसी को बॉडी शेम करके जज कर रहे हैं। यह एक बहुत गलत बात है।

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने सोमरसेट के खिलाफ मुकाबले के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी और दोहरा शतक बना दिया। लिस्ट ए करियर में उनके बल्ले से दूसरी बार दोहरा शतक आया। पृथ्वी शॉ ने अपनी पारी में 28 चौके और 11 छक्के जड़े। अपनी टीम को उन्होंने 400 के पार पहुंचा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+