Preity Zinta को मिला नया पार्टनर! आशीर्वाद लेने पहुंचीं गोल्डन टेंपल, देखें वीडियो
Preity Zinta Visits Golden Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अपने शुरुआती चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है। पंजाब किंग्स की टीम मौजूदा समय में प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। आईपीएल 2025 के बीच प्रीति जिंटा को नया पार्टनर मिल गया है। यह कोई और नहीं बल्कि उनके ही टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल हैं।
प्रीति जिंटा को मिला नया पार्टनर! (Preity Zinta Visits Golden Temple)
दरअसल, ड्राइव FITT, एक प्रीमियम सदस्यता-आधारित स्पोर्ट्स क्लब है जो क्रिकेट, फिटनेस और रिकवरी को जोड़ने का काम करती है। अब इस क्लब में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भी निवेश कर दिया है। यह मैक्सवेल का किसी भारतीय बिजनेस में पहला निवेश है। जुलाई 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल, मार्क सेलर, डेके स्मिथ और विक्रम आदित्य भाटिया ने भारत में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इसकी स्थापना की थी।

प्रीति जिंटा ने जाहिर की खुशी
इस मौके पर ड्राइव FITT की सह-संस्थापक प्रीति जिंटा ने कहा कि ड्राइव FITT में ग्लेन का हमारे साथ जुड़ना वाकई खास है। प्रीति जिंटा फिलहाल काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर गोल्डन टेंपल का वीडियो शेयर किया है।
गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रीति जिंटा
अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल जाने की प्लानिंग काफी समय से प्रीति जिंटा कर रही थीं। हालांकि, किसी न किसी वजह से उनका प्लान फेल हो रहा था। प्रीति जिंटा का मानना है कि जब 'बाबाजी'ने उन्हें बुलाया तो सारे रास्ते खुल गए। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर प्रीति ने कैप्शन में लिखा कि पिछले कुछ साल में मैंने कई बार गोल्डन टेंपल जाने की कोशिश की, लेकिन हर बार कुछ न कुछ ऐसा हुआ कि मेरा प्लान फेल हो गया।
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा कि इस बार कुछ अलग था। बाबा जी ने मुझे बुलाया और सारे रास्ते खुल गए। रामनवमी के शुभ दिन पर मुझे गोल्डन टेंपल में उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रीति जिंटा के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications