Video: पंजाब की हार से दुखी फैंस का प्रीति जिंटा ने जीत लिया दिल, दोनों टीम के दर्शकों को बांटी जर्सी

PBKS: आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में बेशक गुजरात टाइटंस के सामने पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रीति जिंटा ने सभी का दिल जीत लिया है। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।

Preity Zinta

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हरा दिया। एक बार फिर कम स्कोर के कारण पंजाब को हार झेलनी पड़ी, लेकिन इस बीच पीबीकेएस (PBKS) की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने मोहाली के आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल स्टेडियम में कुछ ऐसा कर दिया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर प्रशंसा हो रही है। पंजाब की मिली करीबी हार के बावजूद बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने उत्साह में कमी नहीं आने दी,और मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों का अभिवादन किया।

सलावर-सूट पहनकर मैच देखने पहुंची प्रीति जिंटा
दरअसल, गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में पीबीकेएस का हौसला बढ़ाने पहुंची प्रीति जिंटा को मैदान में काफी उत्साहित देखा गया। इस दौरान प्रीति जिंटा के साथ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी मैच देखने पहुंचे। इस दौरान पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा एक अलग ही लुक में नजर आईं। सलावर-सूट पहनकर बेहद खूबसूरत लग रही थी। मैच के दौरान प्रीति जिंटा दर्शकों के बीच पंजाब किंग्स की जर्सी बांटती नजर आईं, और उन्होंने खिलाड़ियों के अलावा फैंस के साथ भी खूब सेल्फी लीं।

प्रीति जिंटा ने दोनों टीम के फैंस को बांटी जर्सी
प्रीति जिंटा की खुशी देखने के बाद पंजाब की हार से दुखी फैंस अपने गम को भूलकर उन्हीं के रंग में रंगे नजर आए। एक्ट्रेस ने दोनों ही टीम के फैंस को जर्सी बांटी। वहीं दूसरी ओर मोहाली में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात ने छह विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। 154 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीजन गुजरात की यह तीसरी जीत है।


ये भी पढ़ें- 'इससे नीचे नहीं जा सकते...,' राहुल तेवतिया ने यश दयाल से बातचीत का किया खुलासा, जानें कैसे बढ़ाया हौसला


Recommended Video

    Preity Zinta को ना पहचान पाने पर Sanjay Khan ने मांगी माफी | वनइंडिया हिंदी

    इधर, पंजाब के खिलाफ मिली जीत गुजरात को काफी महंगी साबित हुई है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मैच के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।गुजरात टाइटंस की ओर से मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने पर सीजन का पहला जुर्माना पांड्या पर लगाया गया है। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में यह जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह गुजरात के द्वारा पहल उल्लंघन था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+