'इससे नीचे नहीं जा सकते...,' राहुल तेवतिया ने यश दयाल से बातचीत का किया खुलासा, जानें कैसे बढ़ाया हौसला

कोलकाता के खिलाफ अंतिम ओवर में 5 छक्के लगने के बाद राहुल तेवतिया ने गुजरात टीम के अपने साथी यश दयाल से बातचीत का खुलासा किया है। तेवतिया ने बताया कि उन्होंने दयाल से कहा कि वे अभ्यास करते रहें और सही मौके के तलाश करें।

yash dayal

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर एक तरफ जहां रिंकू सिंह ने इतिहास बना दिया, वहीं दूसरी ओर गेंदबाज यश दयाल के लिए वो पल किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इस बीच गुजरात टाइटंस के राहुल तेवतिया ने यश दयाल से की गई अपनी बातचीत के बारे में खुलासा किया है।

रिंकू सिंह ने हारे हुए मुकाबले में दिलाई शानदार जीत
दरअसल, 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में गुजरात के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 207 रन बनाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू की दमदार बल्लेबाजी ने गुजरात से लगभग हार हुए मैच को फिर से छीन लिया। दयाल के लास्ट ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर मुकाबला जीत लिया।

यश दयाल को पंजाब के खिलाफ मैच से हटाया
पंजाब किंग्स पर गुजरात टाइटंस की छह विकेट से जीत के बाद राहुल तेवतिया ने बताया कि उन्होंने दयाल से कहा कि वे अभ्यास करते रहें और जो अच्छा नहीं हुआ उसे भूल जाएं, और अपने अगले मौके का इंतजार करें। दयाल को अहमदाबाद में उनके खराब प्रदर्शन के बाद पीबीकेएस के खिलाफ मैच से हटा दिया गया था।

यह सबसे खराब आप इससे नीचे नहीं जा सकते- तेवतिया
तेवतिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, मैंने उनसे कहा कि 'एक मैच खराब हो गया। यदि आप नीचे जाना चाहते हैं तो केवल आप रॉक बॉटम हिट कर सकते हैं, अन्यथा गुजरात टाइटंंस में कोई भी आपको कभी भी इसके बारे में बुरा महसूस नहीं कराएगा। अभ्यास करते रहें और उस दिन जो नहीं हुआ उस पर अमल करें और अपने मौके का इंतजार करें। यह सबसे खराब है, आप इससे नीचे नहीं जा सकते।

दयाल गुजरात टाइटंस के प्रमुख गेंदबाजों में से एक
तेवतिया ने आगे कहा कि दयाल गुजरात टाइटंस के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं और एक खराब मैच उस गेंदबाज को नहीं बदल सकता है, जो गेंदबाज ने साल भर में गत चैंपियन के लिए किया है। उन्होंने कहा कि, वह हमारे मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं। हम पिछले सीजन में चैम्पियन बने थे और उन्होंने इसमें बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने पिछले साल डेथ ओवरों में भी नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की थी।' उन्होंने कहा, 'एक मैच इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि उन्होंने हमारे लिए क्या किया है।

रिंकू सिंह ने भी दयाल से की बात
जीटी और केकेआर के बीच मैच के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि उन्होंने दयाल के साथ दिल खोलकर बातचीत की और तेज गेंदबाज को प्रेरित करने की कोशिश की। रिंकू ने इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि, 'खेल के बाद मैंने यश को मैसेज किया और कहा कि क्रिकेट में ऐसा होता है, तुमने पिछले साल वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था, मैंने बस उन्हें प्रेरित करने की कोशिश की थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+