'तुम अपनी शक्ल दिखाने के लायक नहीं हो', आखिर क्यों प्रीति जिंटा पर भड़के विराट कोहली के फैंस

Fans Troll Preity Zinta: पंजाब किंग्स की मालिकन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने बयानों की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में आ गई हैं। प्रीति जिंटा भी लंबे समय से क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं। लेकिन हाल ही में उनके एक बयान के कारण क्रिकेट फैंस से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, प्रीति जिंटा ने विराट कोहली को लेकर कुछ ऐसा कहा जो फैंस को पसंद नहीं आया।

आखिर क्यों प्रीति जिंटा भड़क उठीं (Fans Troll Preity Zinta)

दरअसल, , प्रीति जिंटा ने एक पोस्ट कर भारत के बारे में कुछ बातें लिखी। उन्होंने लिखा,'प्यार और परिवार से भरी जिंदगी कभी भी समझौता नहीं हो सकती. मैं भारत को मिस करती हूं लेकिन सिर्फ वहां रहने के लिए एक दुखी और टॉक्सिक रिश्ते में रहना पसंद करूंगी या फिर विदेश में एक खुशहाल और प्यार भरे रिश्ते में रहना पसंद करूंगी? प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Preity Zinta 1

प्रीति को किया गया ट्रोल

पोस्ट पर एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि लाहौर फिल्म के लिए संघी को खुश करती जिंटा। प्रीति जिंटा इस कमेंट को देख भड़क गई और यूजर की क्लास लगा दी। प्रीति जिंटा ने लिखा कि तुम अपनी शक्ल दिखाने के लायक नहीं हो, इसलिए तुमने विराट कोहली की प्रोफाइल लगा रखी है। विराट कोहली का नाम लेने पर किंग कोहली के फैंस एक्ट्रेस से निराश हो गए।

गुस्से से लाल हुए कोहली के फैन

अब प्रीति के इस जवाब ने विराट कोहली के फैंस को परेशान कर दिया है। वैसे एक्ट्रेस ने विराट का नाम इसलिए लिखा है क्योंकि कथित तौर पर एक्स अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर क्रिकेटर की तस्वीर लगी हुई थी। हालांकि, बाद में इसे बदलकर कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई। एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया कि विराट की फोटो कहां से कर रही हैं मैडम? ये तो किसी कुत्ते की फोटो है उसके प्रोफाइल में।

एक अन्य फैन ने लिखा कि प्रीति जी जी विराट जी को क्यों तोड़ा??? फैंस को जवाब देते हुए प्रीति ने लिखा कि कृपया ऐसा मत कहिए। मैं विराट को बहुत पसंद करती हूं। वह ट्रोल विराट कोहली की फोटो को अपनी डीपी के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था, इसलिए मैंने उस पर टिप्पणी की। जो लोग सेलिब्रिटी के चेहरे को अपनी डीपी के तौर पर छिपाते हैं और दूसरों को ट्रोल करते हैं, उन्हें मेरी टाइमलाइन पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है। बस इतना ही!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+