रोहित शर्मा की कप्तानी के सवाल पर आकाश चोपड़ा को प्रज्ञान ओझा का करारा जवाब

चोपड़ा और ओझा दोनों एक चर्चा में शामिल थे और धोनी के साथ रोहित की कप्तानी को लेकर बातचीत में उन्होंने बयान दिया।

Rohit sharma

Pragyan Ojha on MS Dhoni and Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बेहतरीन कप्तानी की है और दोनों ने कुल 9 ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी ने टीम इंडिया को आईसीसी टूर्नामेंट भी काफी ज्यादा सफलता दिलाई है। रोहित शर्मा इस मामले में नए हैं। आकाश चोपड़ा ने रोहित और धोनी में बतौर कप्तान अंतर बताया है। उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसके जवाब में प्रज्ञान ओझा ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।

चोपड़ा और ओझा के बीच बहस

जियो सिनेमा पर एक चर्चा के दौरान भारतीय टीम के कप्तानों पर चर्चा करते हुए धोनी की कप्तानी पर बात की। इस चर्चा में सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, रुद्र प्रताप सिंह, रॉबिन उथप्पा आदि खिलाड़ी शामिल थे। चोपड़ा ने कहा कि धोनी जब भी मैदान पर उतरते थे, तो खिलाड़ी उनके साथ खेलना चाहते थे। इसके बाद प्रज्ञान ओझा ने जवाब में पूछा कि आपकी बात सही है लेकिन क्या रोहित शर्मा के लिए खिलाड़ी नहीं खेलना चाहते? चोपड़ा ने कहा कि मुझे पता नहीं है लेकिन क्या आप धोनी से ज्यादा रोहित के लिए ऐसा समझते हैं?

ओझा ने कहा अप्रोच समान

ओझा ने आगे अपनी बात पूरी करते हुए साफ़ किया कि धोनी और रोहित की अप्रोच समान है। ओझा ने कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर मैं कहता हूँ कि दोनों समान हैं। हम इस तुलना को आईपीएल तक रखते हैं क्योंकि धोनी भाई का रिकॉर्ड टीम इंडिया के साथ पूरी तरह से अलग है। रोहित ने अपनी कप्तानी शुरू की है। अगर आईपीएल की बात करें, तो मैंने (रोहित के बारे में) इसका अनुभव किया है।

टेस्ट क्रिकेट से रोहित आएँगे मैदान पर वापस

गौरतलब है कि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए कप्तानी नहीं कर रहे हैं। रोहित शर्मा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ वापस मैदान पर आएँगे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे। इस सीरीज में भारतीय टीम ने सभी तीनों मैच जीतते हुए क्लीन स्वीप किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+