चोट से ठीक होकर प्रसिद्ध कृष्णा का कमाल, KSCA T20 टूर्नामेंट में चमके, जानिए कितने विकेट लिए

जसप्रीत बुमराह की तरह प्रसिद्ध कृष्णा ने भी टीम इंडिया की सफेद गेंद टीम में अपनी वापसी की उम्मीदें बढ़ाते हुए गेंदबाजी चालू कर दी है। बुमराह जहां कुछ युवाओं को एक मैच में बॉलिंग करते नजर आए थे, तो वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जी कस्तूरीरंगन मेमोरियल ट्रॉफी के लिए केएससीए टी20 टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट में वापसी की।

दाए हाथ के एक्सप्रेस बॉलर ने सर सैयद क्रिकेटर्स के खिलाफ खेलते हुए माउंट जॉय क्रिकेट क्लब के लिए 36 रन देकर (4-0-36-4) चार विकेट लिए।

Prasidh Krishna shines in KSCA T20 tournament

मैच की बात करें तो माउंट जॉय 156 रन का पीछा नहीं कर सका और 130 रन पर ही सीमित हो गया। बल्लेबाजी में प्रसिद्ध 1 रन पर नाबाद रहे।

कुल मिलाकर यह चयनकर्ताओं के लिए एक और राहत भरी खबर होगी, जो जल्द ही आयरलैंड के अगले सफेद गेंद दौरे के लिए टीम को चयन करने जा रहे हैं। बुमराह को भी इस टीम में चयनित होने की उम्मीद है।

उनकी फिटनेस और तरक्की पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है, "प्रसिद्ध फिट हैं और इन दिन के प्रदर्शन से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। वह एनसीए में नेट्स पर भी गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में मैच स्थितियों में भी गेंदबाजी की है। वह अपने कोटे के 10 ओवर फेंक पा रहे हैं।"

बुमराह और प्रसिद्ध, दोनों ही एनसीए में रिहैब से गुजर रहे थे, जो अब अंतिम स्टेज में चल रहा है, दोनों ने हाल ही में यहां अलुर मैदान में मुंबई टीम के खिलाफ गेंदबाजी भी की थी।

इससे भारत को अक्टूबर और नवंबर में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम का चयन करने के लिए एक विकल्प भी मिलेगा। हालांकि कृष्णा की वापसी बुमराह की तरह आसान नहीं होगी। कृष्णा अपनी चोट से पहले तक भी भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम नहीं थे, लेकिन उन्होंने शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बहुत ज्यादा प्रभावित करना जरूर शुरू कर दिया था।

11 वनडे मैच खेलने वाले 27 वर्षीय प्रसिद्ध ने आखिरी बार अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच खेला था। फिर उन्हें सितंबर 2022 में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह उसमें शामिल नहीं हो सके। इसके चलते वे इस साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में कर्नाटक के लिए खेलने से भी चूक गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+