Poonam Pandey Death: 'भारत वर्ल्ड कप जीता तो उतार दूंगी सारे कपड़े', पूनम पांडे के बयान पर खूब मचा था बवाल
Poonam Pandey Death News: 2 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आई थी। 2 फरवरी यानी शुक्रवार को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई थी। महज 32 साल की उम्र में पूनम पांडे की मौत की खबर से फैंस भी सदमे में थे। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पूनम पांडे के निधन की खबर पर शोक जता रहे थे। लेकिन एक दिन बाद एक्ट्रेस ने सामने आकर इस खबर को अफवाह करार दिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया था पोस्ट
पूनम पांडे की टीम ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि यह सुबह हमारे लिए काफी तकलीफ भरा रहा। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम पांडे को खो दिया। लेकिन एक दिन बाद ही अब इनकी टीम की ये खबर झूठी साबित हो रही है।

वर्ल्ड कप में किया था ये ऐलान
पूनम पांडे ने साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान एक ऐसा बयान दिया था। जिसके कारण वह विवादों में आ गई थीं। एक्ट्रेस ने साल 2011 में एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत जाता है तो वे अपने सारे कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान पर खूब बवाल मचा था। हालांकि, भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, लेकिन वह सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही।
फैंस को आया गुस्सा
एक्ट्रेस के इस मजाक से फैंस गुस्से में हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। महज 18 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने बयान से तहलका मचा दिया था। जब साल 2011 का वर्ल्ड कप खेला जा रहा था, तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। उनके इस बयान के बाद पूनम के घरवालों ने भी आपत्ति जताई थी। मॉडलिंग के साथ पूनम पांडे ने फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। साल 2013 में आई फिल्म नशा में पूनम पांडे पहली बार लीड रोल निभाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications