रविचंद्रन अश्विन को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्विटर पर रिप्लाई? जानें इस दावे का क्या है असली सच

Ravichandran Ashwin: भारत ने चन्द्रयान 3 का सफलतापूर्ण सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था। 23 अगस्त को देशवासियों ने इन अनोखे घटनाक्रम को देखा था। हर किसी को काफी ख़ुशी हुई थी और सोशल मीडिया पर भी काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थी। भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन भी उनमें से एक थे।

अश्विन ने इसरो को टैग करते हुए लिखा कि इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पैरोडी अकाउंट से अश्विन को जवाब दिया गया। अश्विन के ट्वीट के नीचे कमेन्ट सेक्शन में इस पैरोडी अकाउंट से लिखा गया कि सभी भारतीयों को बधाई, इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद इसरो।

ashwin

इसके बाद अश्विन ने भी मज़ाक किया। अश्विन ने लिखा कि सर आप कैसे हैं? मैं काफी खुश हूं कि आपने मुझे रिप्लाई किया है। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अश्विन ने हँसने वाले इमोजी के साथ यह ट्वीट कर दिया। अश्विन ने मजाक किया था लेकिन लोग इसे सच मानने लगे।

फैन्स को लगा कि अश्विन ने पीएम मोदी के पैरोडी अकाउंट को नहीं पहचाना है। फैन्स ने अश्विन को कहा कि आपको रिप्लाई देने वाला असली अकाउंट नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नाम से गलत अकाउंट से आपको रिप्लाई दिया गया है। हालांकि अश्विन को सब पता था, उन्होंने मजाकिया माहौल बनाने के लिए ऐसा किया था।

गौरतलब है कि अश्विन को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। काफी फैन्स उनको फॉलो भी करते हैं। अश्विन को ट्विटर पर 11 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा इन्स्टाग्राम पर भी अश्विन को 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है।

भारतीय टीम का फ़िलहाल रेड बॉल क्रिकेट में कोई मैच नहीं है और अश्विन अपनी छुट्टियों का आनन्द उठा रहे हैं। वह सफेद गेंद क्रिकेट टीम में नहीं हैं। अक्टूबर से नवम्बर तक वर्ल्ड कप चलेगा। इसके बाद टीम इंडिया फिर से रेड बॉल क्रिकेट खेलेगी। तब तक अश्विन के पास घरेलू क्रिकेट खेलने का ऑप्शन रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+