'टूर्नामेंट विशेष कारण से याद रखा जाएगा,' क्या है वो वजह जो पीएम मोदी ने बधाई संदेश में टीम इंडिया को बताई
IND vs SA: भारतीय टीम और देश के हर नागरिक के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। टीम इंडिया ने 13 साल का सूखा समाप्त करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को भव्य विजय के लिए सभी देशवाशियों की तरफ से बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी, आपके शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता है लेकिन हिंदुस्तान के हर गाँव और गली मोहल्ले में आपने देशवासियों का दिल जीत लिया।

पीएम ने आगे कहा कि ये टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं, यह छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने क्रिकेट जगत की हर महारथी और उनकी हर बॉल को खेला। आपने शानदार विजय प्राप्त करते हुए एक के बाद एक विजय की इस परम्परा ने आपके हौसले को बुलंद कर दिया लेकिन इस टूर्नामेंट को भी रोचक बना दिया। मेरी तरफ से आपको बहुत बधाई।
CHAMPIONS!
Our team brings the T20 World Cup home in STYLE!
We are proud of the Indian Cricket Team.
This match was HISTORIC. 🇮🇳 🏏 🏆 pic.twitter.com/HhaKGwwEDt
— Narendra Modi (@narendramodi) June 29, 2024
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 176 रनों का धांसू स्कोर खड़ा किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। क्लासेन ने फिफ्टी जमाई और टीम को जीत की तरफ लेकर जा रहे थे। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया ने मैच पलट दिया और ख़िताब अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications