'140 करोड़ भारतीय...,' वर्ल्ड कप फाइनल के लिए PM मोदी ने टीम इंडिया को दीं शुभकामनाएं
India vs Australia Final 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए महामुकाबला शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फाइनल को लेकर 'टीम इंडिया' की सफलता की कामना की है।
पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर कहा कि, '140 करोड़ भारतीय' टीम के लिए खड़े होंगे और पांच बार के विश्व चैंपियन के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम खेल भावना को बरकरार रखते हुए ऑल-ऑर-नथिंग मुकाबले में जमकर प्रतिस्पर्धा करेगी।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ऑल द बेस्ट टीम इंडिया! 140 करोड़ भारतीय आपके लिए जयकार कर रहे हैं। आप चमकें, अच्छा खेलें और खेल भावना को बरकरार रखें।'
All the best Team India!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2023
140 crore Indians are cheering for you.
May you shine bright, play well and uphold the spirit of sportsmanship. https://t.co/NfQDT5ygxk
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि, हमरा प्लान भी पहले बल्लेबाजी का था। अच्छी पिच लग रही है, बड़ा खेल है, यहां बहुत कुछ आश्चर्यजनक होने वाला है, जब भी हम यहां खेलते हैं, क्राउड बड़ी संख्या में आती है। क्रिकेट के आयोजन का सबसे बड़ा मौका है। हमें अच्छा खेलना है और कूल रहना है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'फाइनल में टीम की कप्तानी करना सपना सच होने जैसा है। मुझे पता है कि हमारे सामने क्या है। हमें अच्छा खेलने और परिणाम हासिल करने की जरूरत है।' आपको मैदान पर सही निर्णय लेने होंगे। यह कुछ ऐसा है जो हमने पिछले 10 मैचों में लगातार किया है। हम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर जा रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications