सचिन ने पीएम मोदी को गिफ्ट की खास नाम लिखी हुई टी-शर्ट, जानें इस पर क्या लिखा था

Sachin Gifts Jersey to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट के कुछ दिग्गज सितारे मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को टीम इंडिया की जर्सी भी भेंट की और इस पर एक अहम नाम लिखा हुआ था।

बनारस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम उत्तर प्रदेश में तीसरा स्टेडियम होगा। इस मौके पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर और बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी मौजूद रहे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

sachin and modi

शिलान्यास के इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की जर्सी पीएम मोदी को गिफ्ट की। इसके ऊपर नमो लिखा हुआ था। स्टेडियम खास बनने वाला है। भगवान शिव को थीम बनाकर इसका निर्माण किया जाएगा। फ्लड लाइट्स त्रिशूल की आकर में होंगी। इसके अलावा आधे चाँद के आकार में छत होगी। एक तरफ डमरू का आकार भी होगा। काशी की संस्कृति की झलक इसमें देखने को मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने नरेंद्र मोदी को पहले भी एक खास जर्सी गिफ्ट की थी। उन्होंने 10 नम्बर की जर्सी मोदी को गिफ्ट की थी। तब वह गुजरात के सीएम हुआ करते थे। सचिन उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय थे। तेंदुलकर 10 नम्बर की जर्सी पहनते थे।

गौरतलब है कि यूपी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो क्रिकेट स्टेडियम पहले से ही मौजूद हैं। कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम पुराना है। इसके बाद लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम भी है। लखनऊ के स्टेडियम में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+