'अय्यर-जायसवाल जैसे प्लेयर नहीं मिलेंगे,' BCCI पर खुलकर बरसे अश्विन, गिल को शामिल करने पर बड़ा सवाल
Asia Cup: एशिया कप के लिए मंगलवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई, हर किसी की नज़र थी कि श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ। श्रेयस अय्यर के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया और फिर हंगामा भी हुआ।
सोशल मीडिया पर अय्यर का मुद्दा छाया रहा, इस बीच अश्विन ने भी सवाल खड़ा कर दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने साफ़ तौर पर अश्विन और यशस्वी जायसवाल का सपोर्ट किया है और बीसीसीआई सलेक्शन कमेटी के निर्णय पर अपनी निराशा जताई है।

यूट्यूब पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि श्रेयस अय्यर और जायसवाल जैसे खिलाड़ी मिलना मुश्किल है। उन्होंने जायसवाल के लिए कहा कि वह खुद के लिए नहीं खेलते हैं। वह अपनी औसत को नहीं देखते हुए स्ट्राइक रेट के लिए खेलते हैं। श्रेयस भी उसी तरह का प्लेयर है, मैंने बहुत सारे बल्लेबाज देखें हैं, जो खुद के लिए खेलते हैं।
अश्विन ने आगे कहा कि श्रेयस अय्यर भी मारने के लिए जाता है और स्ट्राइक रेट बढ़ाने पर ध्यान देते हैं, इस तरह के खिलाड़ी भारत को मिलने में बहुत समय लगा है। अभी आपको ऐसे खिलाड़ी मिल गए हैं। अब उनका मौका चला गया, मैं श्रेयस अय्यर और जायसवाल होता, तो आगे आने वाले समय में उस तरह खुलकर नहीं खेलूंगा। मैं टीम में जगह बनाने के लिए खुद के लिए खेलूंगा। टी20 में रिस्क लेना ही है, जगह बचाने के लिए नहीं खेलना है। जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर मिलने मुश्किल हैं। {video1}
गौरतलब है कि टीम की घोषणा करते समय मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा था कि श्रेयस अय्यर की कोई गलती नहीं है। रिप्लेस करने के लिए कोई स्थान नहीं बचा है, इस वजह से वह एशिया कप की इस टीम में नहीं हैं।यही बात यशस्वी जायसवाल को लेकर कही गई क्योंकि ओपनिंग स्लॉट फुल हैं।












Click it and Unblock the Notifications