MS Dhoni: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद संन्यासी बने धोनी! सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रहीं वायरल

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो पर उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं है।

नई दिल्ली, 10 अगस्त: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो पर उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं है। भारत को अपनी कप्तान में वनडे और टी20 विश्वकप जिताने वाले कप्तान के आज भी करोड़ों फैन हैं। यह फैंस माही से जुड़ी बातें जानने के हमेशा इच्छुक रहते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों पर उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अक्सर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों हुआ है।

संन्यासी लग रहे धोनी

संन्यासी लग रहे धोनी

सोशल मीडिया पर धोनी की 2 तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में देखा जा सकता है कि विश्वकप विजेता कप्तान संन्यासी के वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी वायरल तस्वीरों में पीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहने हैं। उन्होंने हाथ में एक माला भी ले रखी है, इस तस्वीरें में वह संन्यासी लग रहे हैं। वायरल फोटो के साथ बताया जा रहा है कि ये उनके किसी नए विज्ञापन शूट के दौरान की हैं।

आईपीएल खेलते हैं धोनी

आईपीएल खेलते हैं धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो पर वह अभी भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2022 से पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद रविंद्र जडेजा को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी गई थी। लेकिन शुरुआती कुछ मुकाबलों के बाद उन्होंने सीएसके की कमान छोड़ दी थी, ऐसे में फिर से धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया। आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। 4 बार की विजेता टीम 14 में से 9 मुकाबले जीतकर 9वें पायदान पर रही।

धोनी का इंटरनेशनल करियर

धोनी का इंटरनेशनल करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 33 अर्धशतक और 6 शतक जड़े हैं। 350 वनडे में धोनी ने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय में 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में माही ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 बनाए जड़े हैं। धोनी ने टी20 में दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+