Phalodi Satta Bazar: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाया, कौन हारेगा और किसकी होगी जीत
Phalodi Satta Bazar IND vs NZ: चुनाव हो या, क्रिकेट का कोई गेम हो, फलोदी सट्टा बाजार के भाव भी तुरंत सामने आ जाते हैं। भारत और पाकिस्तान मैच में फलोदी सट्टा बाजार में जो भाव तय किये गए और जिस टीम की जीत बताई गई थी, वह सही साबित हुई थी। आज भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में भी सट्टा बाजार का अहम रोल रहेगा।
फलोदी सट्टा बाजार ने भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच से पहले भाव जारी करते हुए बताने का प्रयास किया है कि आज का मैच कौन जीत सकता है। भारतीय टीम अब तक इस इवेंट मेंएक भी मैच नहीं हारी है। लीग चरण में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पराजित किया था।

Phalodi Satta Bazar में क्या भाव
अब फाइनल में भी टीम इंडिया का मैच कीवी टीम से है। दुबई में होने वाले इस मैच के लिए फलोदी सट्टा बाजार के भाव 50 पैसे बताये जा रहे हैं। दूसरी तरफ कीवी टीम के भावों की तरफ नज़र डाली जाए, तो ये 70 पैसे के करीब बताये जा रहे हैं और साफ अंतर है।
Phalodi Satta Bazar किसे दिला रहा जीत
जिस टीम के भाव ऊपर की तरफ चले जाते हैं, उसके जीतने की संभावना भी कम होती चली जाती है। भारतीय टीम की जीत के आसार बताये जा रहे हैं। भारतीय टीम के ये भाव कुछ अहम फैक्टरों को देखते हुए तय किये गए हैं। इनमें पिच और कंडीशंस भी अहम हैं।
टीम इंडिया ने सभी मैच दुबई में ही खेले हैं, लिहाजा पिच कंडीशन और ग्राउंड डायमेंशन भारत को अच्छी तरह से पता है। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश जैसी टीमों को पराजित करते हुए भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया है। ऐसे में सट्टा बाजार ने भी इन सभी बातों को ध्यान में रखा होगा।
हालांकि वनइंडिया सट्टा बाजार के दावों की पुष्टि नहीं करता है। यह जानकारी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों द्वारा बाहर लाई जाती है और उसके बाद रिपोर्ट्स में प्रकाशित होती हैं। जीत उसी टीम की होती है, जिसका प्रदर्शन उस दिन बेहतरीन होता है।












Click it and Unblock the Notifications