Phalodi Satta Bazar में किसे मिल रही है जीत, भारत-पाकिस्तान को लेकर भविष्‍यवाणी, जानें किसके कितने भाव

Phalodi Satta Bazar on IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह दोनों टीम आपस में टकराएगी। यह मुकाबला रात को 8:00 बजे शुरू किया जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है।

फॉर्म में नहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी

मौजूदा समय में भी भारतीय टीम पाकिस्तान से बेहतर क्रिकेट खेल रही है। पाकिस्तान के खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप की तरह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम एक मुकाबले को गंवा बैठी थी।

Phalodi Satta Bazar 1

फलोदी सट्टा बाजार ने की भविष्यवाणी

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देशभर में चर्चाएं जोरों पर है। इस बीच राजस्थान का चर्चित फलोदी सट्टा बाजार ने भी इस मैच को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। फलोदी सट्टा बाजार ने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर भविष्यवाणी की थी। वहीं आईपीएल 2024 के विजेता को लेकर भी फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सही साबित हुई थी।

जानिए कौन जीतेगा मैच

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज मुकाबले को भारतीय टीम जीतने जा रही है। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार में टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी कर दी है। वहीं इस मैच को लेकर भाव की बात करें तो वह मैच के दौरान ऊपर नीचे होती रहेगी। लेकिन भारत फेवरेट है इसलिए उसकी जीत के भाव काफी कम होंगे।अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फलोदी सट्टा बाजार की यह भविष्यवाणी इस बार सही साबित होती है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+