Ramiz Raja को पाकिस्तानी सरकार ने बनाया निशाना, PCB अध्यक्ष पद से किया बर्खास्त

पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार रमीज़ राजा पर सवाल उठे हैं। अब उनको पीसीबी हेड के पद से ही हटा दिया गया है।

Ramiz Raja

Ramiz Raja sacked: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी हेड रमीज़ राजा को बर्खास्त करने की मांग उठ रही थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी पाकिस्तान को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। रमीज़ राजा के खिलाफ लगातार आवाजें उठ रही थीं। बाबर आज़म को भी हटाने की मांग होने लगी थी। अब रमीज़ राजा के खिलाफ कार्रवाई हुई है। रमीज़ राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। (Photo: Cricket Pakistan/Twitter)

पीसीबी अध्यक्ष को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सलाह से चुना जाता है। उनको प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हटा दिया। हालांकि रमीज़ राजा को इमरान खान की सरकार के समय पीसीबी अध्यक्ष बनाया गया था। खबरों के अनुसार शाहबाज शरीफ ने पीसीबी का नया अध्यक्ष नजम सेठी को बनाया है। सेठी पहले भी पीसीबी के लिए कार्य कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाक़ात भी की थी। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि नए पीसीबी हेड सेठी हो सकते हैं।

पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन

रमीज़ राजा के आने के बाद पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। पाक टीम को नॉक आउट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाक टीम सेमीफाइनल में हारी थी। इसके बाद एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड ने फाइनल में हराया था।

पाकिस्तान को इंग्लैंड ने किया क्लीन स्वीप

पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई थी और मेजबान टीम को पूरी तरह चित कर दिया। रावलपिंडी में सपाट पिच पर मैच जीतने के बाद इंग्लैंड टीम ने मुल्तान में भी जीत दर्ज की। अंतिम मैच में कराची में भी परिणाम कुछ ऐसा ही रहा। इंग्लैंड ने हर विभाग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इसके बाद रमीज़ राजा को जल्दी हटाने का दबाव और ज्यादा बढ़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+