Asia Cup 2023: पीसीबी अध्यक्ष ने बताया कहां होगा एशिया कप! जानिए देश का नाम
Asia Cup 2023 update: एशिया कप 2023 को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि यह टूर्नामेंट में इस साल श्रीलंका में खेला जा सकता है।

Pakistan Cricket Board Chairman Najam Sethi: एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस साल पाकिस्तान की टीम एशिया कप को होस्ट करने वाली थी। लेकिन भारत सहित बाकी देशों के पाकिस्तान नहीं जाने के कारण अब पाकिस्तान से इसकी मेजबानी छीनी जा सकती है।
भारत नहीं जाएगा पाकिस्तान: एशिया कप खेलने के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान में जाकर एशिया क खेलने पर एतराज जता दिया है। एशिया कप खेलने के लिए पड़ोसी देशों की टीमों के पाकिस्तान नहीं आने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बेहद खफा है और वह लगातार इस मामले पर अपनी बात रख रहा है।
श्रीलंका का नाम आया था आगे: एशिया कप की मजेबानी के लिए श्रीलंका का नाम सबसे आगे आया था। एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों से बीसीसीआई की मीटिंग के बाद ये बात सामने आई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब इस बात पर नाराजगी दर्ज कराई है। वह श्रीलंका की जगह दुबई में एशिया कप कराने की मांग कर रहे हैं।
नजम सेठी का बयान: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी स्पोर्ट्स आवर से बात करते हुए एशिया कप को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। नजम सेठी ने कहा कि एशिया कप का आयोजन इंग्लैंड में हो सकता है। इंग्लैंड में एशिया कप होने की बात नजम सेठी ने किस आधार पर कही है यह जल्द ही पता जाएगा।
पाकिस्तान गई है बड़ी टीमें: पाकिस्तान दौरे पर पिछले कुछ समय में कई बड़ी टीमें गई हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों ने पाकिस्तान जाकर सीरीज खेला है। ऐसे में कई पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर इस बात का हवाला देते हुए भारत के नहीं आने पर सवाल उठा रहे हैं।
बीसीसीआई ने की थी अलग जगह की मांग: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करते हुए इस टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने की मांग की थी। ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि पाकिस्तान में एशिया कप नहीं होने के कारण पाकिस्तान इसे बॉयकॉट कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications