ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पाकिस्तान टीम में हुए कई बड़े बदलाव, दो पूर्व दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस क्रम में अब टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया गया है, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर उमर गुल और सईद अजमल भी इसमें शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए ये बड़ा फैसला लिया गया है।
पीसीबी ने मंगलवार को उमर गुल और सईद अजमल को शामिल करने की घोषणा की, जिसमें उमर गुल तेज गेंदबाजी कोच के रूप में घोषित किया गया, जबकि सईद अजमल को स्पिन-गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे, ऑस्ट्रेलिया का दौरा नजदीक होने के कारण ये फैसला लिया गया है।

गुल ने इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था और घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले चरण के लिए भी ऐसा ही किया था। दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए भी भूमिका निभाई है और पाकिस्तान के लिए 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं। ऑफ स्पिनर के रूप में खेलने वाले अजमल ने पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड को कोचिंग दी है।
उमर गुल ने ये बड़ी भूमिका मिलने के बाद कहा कि, 'पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल होने पर खुशी है। गुल ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जका अशरफ को धन्यवाद दिया और बताया कि उनका लक्ष्य विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान की गेंदबाजी क्षमता को बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि, 'मैं पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल होकर खुश हूं और पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट में योगदान करने का अवसर दिए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पुरुष टीम के साथ काम करने का पिछला अनुभव होने के कारण, मैं अपना योगदान दूंगा।'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हुए बड़े बदलाव
- T20I कप्तान - शाहीन अफरीदी
- टेस्ट कप्तान - शान मसूद
- कोच- मोहम्मद हफीज
- डायरेक्टर- मोहम्मद हफीज
- मुख्य चयनकर्ता - वहाब रियाज
- तेज गेंदबाजी कोच - उमर गुल
- स्पिन गेंदबाजी कोच - सईद अजमल
अजमल को उम्मीद है कि स्पिन-गेंदबाजी में उनका व्यापक अनुभव राष्ट्रीय टीम को कई तरीकों से मदद करेगा। अजमल ने कहा कि, 'मैं पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ द्वारा स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सेवा करने के लिए प्रदान किए गए अवसर के लिए वास्तव में सम्मानित और आभारी हूं। मुझे पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के भीतर स्पिन गेंदबाजी प्रतिभा के विकास में योगदान देने में खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि मेरा करियर और कोचिंग का अनुभव टीम के स्पिन गेंदबाजी शस्त्रागार को बढ़ाने में मदद करेगा।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से पर्थ में शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications