पाकिस्तान सुपर लीग का अगला सीजन 13 फरवरी से होगा शुरू, एक महीने में खत्म हो जाएगा टूर्नामेंट

पाकिस्तान सुपर लीग का अगला संस्करण 13 फरवरी से शुरू होगा। पीसीबी ने इसकी पुष्टि कर दी है। पीएसएल के 8वें एडिशन का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला जाएगा।

PSL 2023 full schedule

पाकिस्तान सुपर लीग के 8वें संस्करण के शेड्यूल की घोषणा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग का अगला संस्करण 13 फरवरी से शुरू होगा। पीसीबी ने इसकी पुष्टि कर दी है। पीएसएल के 8वें एडिशन का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह दोनों टीमें ही पिछले सीजन की फाइनलिस्ट थी। फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तान को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन कलंदर्स को अपना खिताब बचाने के लिए उतरना होगा।

19 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

आपको बता दें कि पीएसएल के आगामी सीजन में कुल 34 मुकाबले होंगे और यह मैच कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट दो चरणों में होगा। टूर्नामेंट के कराची और लाहौर जाने से पहले मुल्तान और पेशावर में 13 से 26 फरवरी तक मैच खेले जाएंगे। क्वालीफायर, दो एलिमिनेटर और टूर्नामेंट का फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 मार्च को खेला जाएगा।

यह खिलाड़ी खेलेंगे पहली बार

आपको बता दें कि पीएसएल में इस बार कुछ बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। इनमें इंग्लैंड के आदिल राशिद, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे, न्यूजीलैंड के जिमी नीशम और दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी शामिल हैं।

नजम सेठी ने क्या कहा?

पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने पीएसएल के शेड्यूल की घोषणा करते हुए कहा है, "एचबीएल पीएसएल 8 पीसीबी के लिए एक बड़ा आयोजन होगा, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटरों के साथ चार प्रतिष्ठित स्थानों पर होगा।" "हम एचबीएल पीएसएल को पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाने का लक्ष्य रखते हैं, ताकि इसे प्रमुख टी20 क्रिकेटरों के लिए पहली पसंद का आयोजन बनाया जा सके।

पीएसएल 2023 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए क्लिक करें

Recommended Video

    SA 20 League: Live Match में Pakistani Anchor गिरीं धड़ाम, Boundary पर खड़ी थी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+