PBKS vs RCB: आरसीबी-पंजाब क्वालीफायर में कौन मचाएगा गदर? 4 खिलाड़ियों के बीच जोरदार जंग
PBKS vs RCB: आईपीएल में पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच गुरुवार शाम को खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिलेगा। हारने वाली टीम के पास एक मौका फिर से रहेगा।
आरसीबी ने अपने पिछले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को हराया था। ऐसे में टीम के हौसले बुलंद हैं और पहले क्वालीफायर में बेहतरीन प्रदर्शन करने का जज्बा भी है। दोनों टीमों के चार ऐसे प्लेयर्स का जिक्र यहां किया गया है, जो इस मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

विराट कोहली
विराट कोहली इस सीजन गेंदबाजों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनकर सामने आए हैं। उनके बल्ले से नियमित रन आए हैं और वह पंजाब के गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। कोहली ने इस सीजन 600 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। वह पहले क्वालीफायर मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
प्रियांश आर्य
युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य का खेल इस सीजन काफी प्रभावित करने वाला रहा है। उनके बल्ले से एक शतक भी आया है और नई गेंद के सामने वह धमाल मचाते हैं। आर्य ने इस सीजन 400 से ज्यादा रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। उनके बल्ले से धमाकेदार पारी आ सकती है।
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने टीम को आगे से लीड किया है। वह बैटिंग में भी अपना बेस्ट दे रहे हैं। इस सीजन श्रेयस अय्यर के बल्ले से 500 से ज्यादा रन आए हैं। आरसीबी के लिए वह इस मैच में एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं। श्रेयस अय्यर के ऊपर कप्तानी का दबाव बिलकुल नहीं झलकता है।
जितेश शर्मा
इस लिस्ट में अंतिम नाम जितेश शर्मा का आना चाहिए। अगर आरसीबी कुछ विकेट गंवा देती है, तो जितेश को बैटिंग करने का मौका मिल जाएगा। लखनऊ में उनकी नाबाद 85 रनों वाली पारी कौन भूल सकता है। जितेश एक बार फिर से चमक सकते हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications