IPL 2025: कौन खेलेगा और किसे करेंगे बाहर? पहले क्वालीफायर में कैसी होगी RCB की प्लेइंग XI

PBKS vs RCB: आरसीबी ने लीग चरण के अंतिम मुकाबले में जिस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स को पटखनी दी है, वह काबिले तारीफ है। लखनऊ ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था लेकिन आरसीबी ने सामूहिक प्रयास करते हुए धमाल मचा दिया और प्लेऑफ़ में दूसरे स्थान के साथ जगह बनाई।

अब आरसीबी को पहले क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। यहाँ से ही फाइनल का रास्ता जाता है। ऐसे में आरसीबी और पंजाब दोनों ही अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे, यहां प्लेइंग इलेवन देखना जरूरी हो जाता है।

pbks vs rcb

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जाने के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन मजबूत होगी। उन सभी ग्यारह प्लेयर्स को मैदान पर उतारा जाएगा, जो धमाल मचाते हुए टीम को टाइटल के बेहद करीब पहुंचा दे। बड़ा सवाल यह है कि टीम में किन प्लेयर्स को जगह मिलेगी। इसका विश्लेषण करने का प्रयास यहां किया है।

ओपनर बल्लेबाज

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने इस सीजन धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हैं। कोहली ओपन करेंगे और उनके साथ फिल सॉल्ट को देखा जा सकता है। लखनऊ के खिलाफ वह खेले थे।

मिडिल ऑर्डर

इस जगह टीम के कप्तान रजत पाटीदार तो निश्चित तौर पर होंगे। लीविंगस्टोन पिछले मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। शायद उनको इस बार फिर से मौका मिलना है। विनिंग कॉम्बिनेशन में उनको रखने का प्रयास किया जा सकता है। उनके अलावा मयंक अग्रवाल की जगह पक्की है। मयंक ने लखनऊ के खिलाफ एक अहम पारी खेली थी।

ऑल राउंडर और विकेटकीपर

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा के अलावा दूसरा कोई नहीं होगा। ऑल राउंडर की भूमिका के लिए रोमारियो शेफर्ड का नाम प्रमुखता में होगा। उनके अलावा क्रुणाल पांड्या को भी टीम में शामिल किया जाएगा। दोनों अहम खिलाड़ी हैं।

गेंदबाज

यहां भुवनेश्वर कुमार को लाया जाएगा, इस तरह के मैचों में उनका अनुभव काफी अहमियत रखता है। उनके अलावा यश दयाल टीम में होंगे और नुवान तुषारा भी होंगे। एक और नाम यहां सुयश शर्मा का होना चाहिए। इस तरह चार प्रमुख गेंदबाज टीम में शामिल होंगे। जोश हेजलवुड के खेलने की खबरें आई थीं, अगर वह खेलेंगे तो तुषारा को बाहर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+