RCB कप्तान के रूप में विराट कोहली की वापसी पर खुशी से झूम उठे फैंस, सोशल मीडिया पर दी शानदार प्रतिक्रिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में जब विराट कोहली ने शानदार वापसी की तो फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। पीबीकेएस बनाम बैंगलोर के मैच में कोहली ने आईपीएल करियर का 48वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है।

PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो रही है। खास बात ये है कि आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी की जगह विराट कोहली कप्तानी कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंद में 59 रन बना दिए। इसके साथ ही कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 48वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। साथ ही टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6500 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
RCB कप्तान के रूप में विराट कोहली की वापसी पर झूम उठे फैंस
इस बीच विराट कोहली को कप्तान के रूप में वापस देखकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी अपनी खुशी नहीं रोक सके, विराट कोहली की शानदार कप्तानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा में किए गए ट्वीट और मीम्स की बाढ़ आ गई, इसके अलावा कुछ प्रशंसकों ने कमेंट के जरिए जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दीं।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications