PBKS vs MI Qualifier 2: बारिश से धुला मैच तो किसकी होगी फाइनल में एंट्री? रिजर्व डे पर होगा मैच! जानें नियम

PBKS vs MI, Qualifier 2: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। यह हाई-वोल्टेज मैच 1 जून, रविवार को खेला जाएगा, जिसके विजेता का सामना फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 3 जून को होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे (PBKS vs MI, Qualifier 2)

टूर्नामेंट के कई मुकाबले बारिश से धुले हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर क्‍वालीफायर 2 भी बारिश से धुला तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी। आईपीएल के नियमों के मुताबिक प्लेऑफ के किसी भी मैच का रिजर्व डे केवल फाइनल के लिए ही होता है। क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 2 या एलिमिनेटर के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर क्वालीफायर 2 बारिश के कारण रद्द होता है तो अगले दिन यह मैच नहीं होगा।

PBKS vs MI 1

बारिश हुई तो किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री

अगर मैच बारिश के कारण तय दिन पर नहीं खेला जाता है और सुपर ओवर का विकल्प भी संभव नहीं होता है तो लीग चरण में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस लिहाज से पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है। लीग चरण के दौरान पंजाब किंग्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है और उन्होंने क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मुंबई इंडियंस को होगा नुकसान

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 में जगह बनानी पड़ी है। इसलिए अगर मौसम मैच को बाधित करता है और कोई परिणाम नहीं निकलता है, तो पंजाब किंग्स बिना एक भी गेंद खेले सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। यह नियम आईपीएल की समय सीमा को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में लीग के आगे बढ़ने में आसानी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+