Preity Zinta की पंजाब किंग्स पर भारी पड़ेगी मुंबई इंडियंस! क्वालीफायर-2 में ऐसा रहा है प्रदर्शन

PBKS vs MI, Qualifier 2: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में क्वालीफायर-2 मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की की है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे गुजरात टाइटंस चेस नहीं कर पाई। इसके साथ ही मुंबई की टीम ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना ली।

क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस करना चाहेगी दमदार प्रदर्शन (PBKS vs MI, Qualifier 2)

मुंबई इंडियंस का क्वालीफायर-2 में रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने कई बार दबाव में आकर भी अपनी काबिलियत दिखाई है। इस सीजन मुंबई का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगी। मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एलिमिनेटर मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाकर फॉर्म वापसी कर ली है। रोहित शर्मा पंजाब के खिलाफ भी रन बनाने का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे।

PBKS vs MI

क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

आईपीएल में 2011 से शुरू हुए प्लेऑफ मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की टीम ने क्वालीफायर-2 मैचों में कुल चार बार हिस्सा लिया है। इन मैचों में उनका प्रदर्शन संतुलित रहा है, जिसमें दो जीत और दो हार शामिल हैं। खास बात यह है कि जब भी मुंबई ने क्वालीफायर-2 जीता, तब उस सीजन उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की है। ऐसे में साल 2025 में एक बार फिर टीम को जीत की उम्मीद होगी।

मुंबई ने 2011 में अपना पहला क्वालीफायर-2 मैच खेला था, लेकिन आरसीबी के खिलाफ 43 रनों से हार गई। फिर 2013 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची और चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर ट्रॉफी जीती। साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स को एक रन से हराकर खिताब हासिल किया। हाल ही में 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उनकी सफलता की कहानी का अहम हिस्सा रहा है।

मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में अब तक रहा ऐसा प्रदर्शन

2010 - फाइनल (चेन्नई सुपर किंग्स से 22 रन से हार)
2011 - एलिमिनेटर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 43 रन से हार)
2012 - क्वालीफायर 2 (चेन्नई सुपर किंग्स से 38 रन से हार)
2013 - फाइनल (चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 रन से जीता)
2014 - क्वालीफायर 2 (चेन्नई सुपर किंग्स से 7 विकेट से हार)
2015 - फाइनल (चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 41 रन से जीता)
2017 - फाइनल (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 रन से जीता)
2019 - फाइनल (चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 रन से जीता)
2020 - फाइनल (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीता)
2023 - एलिमिनेटर (गुजरात टाइटन्स से 62 रन से हार)
2025 - एलिमिनेटर (गुजरात टाइटन्स से 20 रन से जीत)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+