PBKS vs MI: पंजाब-मुंबई मैच में क्या है ओवर कटौती का टाइम, कब रद्द किया जाएगा मुकाबला

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान बार-बार बारिश में दस्तक थी। एक बार बारिश के बाद फिर से मुकाबला शुरू हो गया। इस दौरान महेश टॉस हुआ था और बारिश ने कराल डालने का काम किया।

एक बारिश रुकने से मैच शुरू होने की संभावना बढ़ गई थी, इसके बाद फिर से बारिश ने खलल डालते हुए मैच शुरू होने की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। बीच में बारिश थोड़ी हल्की होने के बाद फिर से बढ़ने लगी लेकिन दर्शक जमे रहे।

pbks vs mi

कई बार बारिश के कारण मुकाबले में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी, अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर ओवर कटेंगे। इसका भी समय निर्धारित है। 9 बजकर 40 मिनट के बाद अगर बारिश फिर से खलल डालती है, तो ओवर कटौती शुरू कर दी जाएगी।

दोनों टीमों को कम से कम पांच-पांच ओवर खेलने जरूरी हैं। अगर एक टीम 20 ओवर खेल जेया और बाद में बारिश आए, तो नतीजा नहीं आ सकता क्योंकि दूसरी टीम को कम से कम पांच ओवर खेलने होंगे। इस स्थिति में मैच रद्द करने का समय 11 बजकर 56 मिनट रखा गया है।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है और अगर बारिश से मैच धुल जाता है, तो सवाल उठेंगे कि इतने अहम मुकाबले में रिजर्व डे क्यों नहीं रखा गया। मुकाबला रद्द होने पर सीधा नुकसान मुंबई इंडियंस का हे होना है, तालिका में पोजीशन के आधार पर फैसला हो जाएगा।

कोलकाता और हैदराबाद से मैचों को मौसम का हवाला देते हुए शिफ्ट किया गया था। अब अहमदाबाद में भी स्थिति कुछ वही है। इन मैचों के लिए जयपुर को आदर्श वेन्यू हो सकता था लेकिन वहां लॉबिंग करने वाला कोई नहीं है। आईपीएल के बड़े मैच राजनीति में बड़ी पहुंच होने से ही तय होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+