Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PBKS vs LSG, Pitch Report: आज बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG, Pitch Report: आईपीएल 2025 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पंजाब की टीम पहले ही लखनऊ को इस सीजन में एक बार हरा चुकी है और आज फिर जीत दोहराने की फिराक में है। वहीं लखनऊ के पास यह मौका है कि वह पिछली हार का बदला लेते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखे।

dharamsala hpca stadium

PBKS vs LSG: तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद, बल्लेबाजों को भी मौका
धर्मशाला की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरू में काफी स्विंग और मूवमेंट मिल सकता है। यहां की कंडीशंस गेंदबाजों को विकेट लेने में मदद करती हैं, खासकर पावरप्ले में। हालांकि मैदान की बाउंड्रीज छोटी हैं, जिसका फायदा अटैकिंग बल्लेबाज जरूर उठाने की कोशिश करेंगे।

इस पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा टर्न नहीं मिलता, इसलिए उन्हें लाइन और लेंथ पर कड़ी मेहनत करनी होगी। कुल मिलाकर, गेंदबाज शुरुआत में हावी रह सकते हैं, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद बल्लेबाज भी रनों की बरसात कर सकते हैं।

PBKS vs LSG: धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम
धर्मशाला में आज के मुकाबले से पहले हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, टॉस से पहले कुछ समय तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन मैच शुरू होने तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए काफी आरामदायक रहेगा। अगर बारिश ने ज्यादा खलल नहीं डाला, तो हमें एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, दिगवेश सिंह राठी, मयंक यादव, युवराज चौधरी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शार्दुल ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, आकाश दीप, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, ग्लेन मैक्सवेल। मार्कस स्टोइनिस, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, प्याला अविनाश।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+