PBKS vs CSK: क्या है चेन्नई-पंजाब मैच का टर्निंग पॉइंट, कब और किसने पलटा गेम?
PBKS vs CSK Turning Points: आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में पहली पारी के हीरो प्रियांश आर्य रहे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। प्रियांश आर्य ने अपने आईपीएल करियर का पहल शतक जड़ा और धांसू अंदाज में बैटिंग की।
आर्य ने 39 गेंदों का सामना करते हुए सैकड़ा पूरा कर लिया। उनके बल्ले से 103 रनों की पारी आई और पंजाब किंग्स के 219 रनों में उनका अहम योगदान रहा है। एक तरफ विकेट गिरते चले गए और दूसरी तरफ प्रियांश के बल्ले से रन आते चले गए।

शशांक सिंह के बल्ले से भी 52 रनों की नाबाद पारी आई। इन दोनों के रनों ने ही पंजाब को 200 पार पहुंचा दिया। इसके बाद चेन्नई की बैटिंग भी धमाकेदार अंदाज में देखने को मिली। रचिन रविन्द्र और डेवोन कॉनवे ने तेज शुरुआत की। रविन्द्र आउट हुए और उनके बाद गायकवाड़ भी चलते बने। कॉनवे और शिवम दुबे ने पारी को संभाला।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज डेवोन कॉनवे रहे, वह 69 रन बनाकर रिटायर्ड आउट किये गए। दुबे ने 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा धोनी के बल्ले से 12 गेंदों में 27 रनों की पारी आई। पंजाब ने 18 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
PBKS vs CSK टर्निंग पॉइंट
पंजाब के लिए इस मैच में टर्निंग पॉइंट दो ही प्लेयर्स को कहा जा सकता है। पहला नाम प्रियांश आर्य का रहेगा, लगातार विकेट गिरते रहने पर भी उन्होंने तूफानी शतक जड़कर चेन्नई को दबा में ला दिया और पंजाब को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दूसरा नाम शशांक सिंह का है, जिनके बल्ले से नाबाद फिफ्टी आई। इन पारियों के कारण चेन्नई के बैटिंग के दौरान पंजाब के गेंदबाज कुछ कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications