ग्लेन मैक्सवेल को BCCI ने किस गलती की दी इतनी बड़ी सजा? ऑलराउंडर पर ठोका भारी जुर्माना
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को BCCI ने आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 25% जुर्माना ठोका है। ये मामला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले का है, जो मोहाली के मुल्लापुर स्टेडियम में हुआ था।
क्या है पूरा मामला?
इस हाई-स्कोरिंग मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। युवा ओपनर प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने सिर्फ 42 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेली। चेन्नई ने भी भरपूर टक्कर दी लेकिन श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में पंजाब ने मैच 18 रन से जीत लिया। लेकिन इस जीत के जश्न के बीच ग्लेन मैक्सवेल ने मैच के दौरान गुस्से में कुछ ऐसा किया जो उन्हें भारी पड़ गया।

किस गलती पर मिली सजा?
BCCI की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, मैक्सवेल ने IPL की आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया। ये आर्टिकल 'मैच के दौरान फिक्सचर्स या फिटिंग्स का दुरुपयोग' यानी मैदान या ड्रेसिंग रूम में मौजूद वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है।
मीडिया रिलीज में बताया गया कि, 'मैक्सवेल ने लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दिए गए दंड को मान लिया। इस स्तर के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।'
आर्टिकल 2.2 के तहत ऐसे किसी भी व्यवहार पर सजी दी जाती है जो 'जानबूझकर, लापरवाही से या ग़लती से' मैदान की संपत्ति जैसे विज्ञापन बोर्ड, बाउंड्री फेंस, ड्रेसिंग रूम के दरवाजे, मिरर या खिड़कियों को नुकसान पहुंचाता हो। इस मामले में माना जा रहा है कि मैक्सवेल ने गुस्से में बल्ला जोर से घुमाया, जिससे कोई वस्तु डैमेज हुई।
चेन्नई की हालत खस्ता, पंजाब की वापसी
इस जीत के साथ PBKS ने राजस्थान से पिछली हार के बाद शानदार वापसी की है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार चौथी हार थी और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन टीम अब तक सिर्फ 1 जीत दर्ज कर सकी है।












Click it and Unblock the Notifications