ENG vs SL Test: निसंका ने चौथी पारी में जड़ा टी20 के अंदाज शतक, श्रीलंका ने इंग्लैंड को घर में घुसकर चटाई धूल

England vs Sri Lanka: लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने धमाका कर दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मुकाबला अपने नाम कर लिया और इतिहास रच दिया। इंग्लैंड को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

हर मैच में जीत के हीरो होते हैं और इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका इस जीत के नायक रहे जिनके बल्ले से आग उगली। निसंका ने टी20 क्रिकेट की तरह खेलते हुए इंग्लिश गेंदबाजों के ऊपर दबाव बना दिया।

england vs sri lanka

इंग्लैंड से श्रीलंका को 219 रनों का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड को अपने गेंदबाजों से उम्मीद थी लेकिन इस पर निसंका के प्रहार ने पानी फेर दिया। हालांकि दिमुथ करुणारत्ने जल्दी आउट हो गए थे। वह महज 8 रन बनाकर चलते बने। कुसल मेंडिस और निसंका के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई।

मेंडिस 39 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन निसंका फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर खड़े रहे और तेजी से बैटिंग करते चले गए। उन्होंने 107 गेंदों में ही अपना शतक बना लिया और यह खास इसलिए भी है क्योंकि वह चौथी पारी में बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने 124 गेंदों में नाबाद 127 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। निसंका ने 13 चौके और 2 छक्के जड़े। मैथ्यूज ने नाबाद 31 रन बनाए।

मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी की और 325 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओली पोप के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। उन्होंने 154 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बेन डुकेट ने भी 86 रन बनाए। मिलन रथनायके ने 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 263 रन बनाकर सिमटी। निसंका, धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक जमाए। इसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 156 पर आउट हो गई। लाहिरू कुमार ने 4 और विश्वा फर्नान्डो ने 3 विकेट झटके। यहाँ से श्रीलंका ने चौथी पारी में 219 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। हालांकि सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+