ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की लगभग 1 साल बाद हुई वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम की घोषणा

Australia team against Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है। कुछ बड़े नामों को टीम से बाहर रखा गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कुल 14 नामों को शामिल किया गया है। कुछ युवाओं के लिए इस सीरीज में अवसर हैं।

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर मैट शॉर्ट ने प्रभावित करने वाला काम किया था, उनको टीम में ओपनर बनने का मौका मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से नहीं खेल रहे पैट कमिंस की वापसी हुई है, टीम के लिए यह एक बड़ी खबर है, वर्ल्ड कप जीतने के बाद कमिंस पहली बार टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे।

australia one day team

ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को छुट्टी पर भेजा गया है। उनको पैटरनिटी लीव दी गई है। कमिंस के आने से ऑस्ट्रेलियाई टीम और ज्यादा मजबूती से मैदान पर उतरेगी। हेजलवुड, स्टार्क और कमिंस की तिकड़ी गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। कैमरन ग्रीन चोट की वजह से टीम से बाहर हैं और मार्कस स्टोइनिस की वापसी हो गई है।

सर्जरी की संभावना के चलते कैमरन ग्रीन लम्बे समय के लिए बाहर हो जाएंगे। एकदिवसीय सीरीज का आगाज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 4 नवंबर से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा, यह मैच 8 नवंबर से खेला जाएगा। अंतिम मुकाबला पर्थ में 10 नवंबर को खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+