Sunrisers Hyderabad ने मार्करम को कप्तानी से हटाया, 20 करोड़ वाले खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

Pat Cummins new captain for SRH: तमाम अटकलों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी आईपीएल के लिए टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया है। हैदराबाद ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी देते हुए कप्तान की घोषणा की है। पिछली बार हैदराबाद की टीम के कप्तान एडन मार्कराम थे।

इस बार एक मोटी रकम देकर सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को शामिल किया था। अब उनको टीम की कमान थमा दी गई है। अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी कि कमिंस ही टीम के अगले कप्तान बनाये जा सकते हैं।

srh

पिछले साल दिसम्बर में हुई नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस के लिए लम्बी बोली लगाई थी। 20 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि देकर कमिंस को हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था और अब कप्तान बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी भी दे दी है।

गौरतलब है कि एडन मार्करम का व्यक्तिगत प्रदर्शन पिछले साल अच्छा था लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का भला नहीं हुआ। हैदराबाद ने प्लेऑफ़ में भी जगह नहीं बनाई थी। इसे देखते हुए उनकी जगह कमिंस जैसे खिलाड़ी कप जिम्मेदारी दी गई है। कमिंस इस चुनौती को कैसे लेंगे, यह देखना होगा। आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होना है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम

एडेन मार्करम अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार , मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजाहक फारूकी, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट, वानिंदु हसरंगा, थावेध सुब्रहमण्यम, अकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+