Paris Olympic में होगा इस ग्लैमरस हसीना का दीदार, पति MI के लिए खेलता है IPL, होती है करोड़ों की कमाई

Paris Olympics 2024 Latest News in Hindi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। पुरुष और महिला दोनों ही हॉकी टीम से ऑस्ट्रेलिया को पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम में क्रिकेटर टिम डेविड की पत्नी स्टेफ़नी केरशॉ भी शामिल हैं। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर भी फैंस की नजरें रहने वाली है।

पिछली बार भारत से मिली थी हार

स्टेफ़नी केरशॉ लगभग एक दशक से ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम की अहम सदस्य रही हैं। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के बाद वह अपने दूसरे ओलंपिक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में भारत ने हराया था। भारत से मिली हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम का मेजल जीतने का सपना भी टूट गया था।

Paris Olympics 1

गोल्ड मेडल पर होगी नजर

ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम पेरिस में अपना दमखम दिखाने को बेकरार होगी। स्टेफ़नी केरशॉ का अनुभव महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वे 24 साल के स्वर्ण पदक के सूखे को खत्म करने का प्रयास करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार महिला हॉकी में गोल्ड मेडल साल 2000 में जीता था।

क्या खत्म होगा ये इंतजार

ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम ने साल 2000 के बाद से कोई ओलंपिक गोल्ड मेडल नहीं जीता है। स्टेफ़नी केरशॉ को उम्मीद है कि यह लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो जाएगा। दूसरी तरफ अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले टिम डेविड फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। इस बीच उनकी पत्नी स्टेफनी पेरिस में होने वाले आगामी खेलों की तैयारियों पर पूरी तरह ध्यान दे रही हैं।

आईपीएल से होती है इतनी कमाई

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। टिम डेविड को मुंबई इंडियंस की टीम हर सीजन का 8 करोड़ 25 लाख रुपये देती है। डेविड और स्टेफनी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्स्रर एक साथ नजर आते हैं। इसके अलावा डेविड को स्टेडियम में सपोर्ट करने के लिए उनकी वाइफ कई बार देखी गई हैं। स्टेफनी अपनी खूबसूरती के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+