प्रह्लाद चा ने क्रिकेटरों से किया 'पंचायत' के पात्रों को रिप्लेस, बताया कोहली या रोहित में कौन बनेगा सचिव जी?

Cricketers in Panchayat: पंचायत वेब सीरीज का चौथा सीजन इस समय चर्चा में है। इस सीरीज का हर कैरेक्टर यूनिक है। पंचायत वेब सीरीज से जुड़े कलाकारों के इंटरव्यू भी काफी चल रहे हैं। उनमें से एक हैं फैसल मलिक, जिनको वेब सीरीज में 'प्रह्लाद चा' कहा जाता है। उन्होंने इस वेब सीरीज के किरदारों को क्रिकेटरों से रिप्लेस करने से जुड़े सवाल का मजेदार जवाब दिया है।

न्यूज 18 स्पोर्ट्स नेक्स्ट से बातचीत करते हुए फैसल मलिक से जब खुद का कैरेक्टर रिप्लेस करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। दिखने में भी वह कुछ रोहित जैसे ही लगते हैं। इसके बाद विराट कोहली से किसी कैरेक्टर को रिप्लेस करने को लेकर उनको सवाल किया गया।

panchayat

कौनसा क्रिकेटर करेगा सचिव जी को रिप्लेस?

कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के हीरो हैं, इसलिए फैसल ने उनको पंचायत में भी हीरो से ही रिप्लेस किया। उनको सचिव जी, यानी जितेन्द्र कुमार से रिप्लेस किया और कहा कि कोहली तो सचिव जी की जगह ही ले सकते हैं। धोनी को लेकर उन्होंने रघु भाई (प्रधान जी) नाम लिया। धोनी और प्रधान जी दोनों ही सीनियर हैं।

बनराकस के लिए बताया मजेदार नाम

इसके बाद बम बहादुर का नाम पूछने पर उन्होंने बड़ा मजेदार नाम बताया और हाल ही में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया और बनराकस को रिप्लेस करने के लिए उन्होंने दो नाम बताए। उनमें पहला नाम रवि शास्त्री का था, दूसरा नाम गौतम गंभीर का लिया। इस तरह फैसल मलिक ने पंचायत के कैरेक्टर्स को टीम इंडिया के धांसू प्लेयर्स से रिप्लेस कर दिया।

पंचायत का चौथा सीजन चुनाव पर आधारित

पंचायत सीरीज के चार सीजन आ गए हैं। चौथा सीजन ग्रामीण परिवेश में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर है। किस तरह एक गाँव का मुखिया बनने के लिए दौड़-धूप करनी पड़ती है। चौथे सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं और अंत में प्रधान जी को हार का सामना करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+