पलाश ने Smriti Mandhana को घुटनों पर बैठकर पहनाई रिंग, फिर स्टेडियम में सरेआम लगाया गले, वीडियो वायरल

Palash Muchhal Proposes To Smriti Mandhana: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और उनके बॉयफ्रेंड सिंगर पलाश मुच्छल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने सगाई कर ली है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 नवंबर यानी रविवार को ये कपल हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। लेकिन शादी से पहले पलाश ने स्मृति को डीवाई पाटिल स्टेडियम के बीच मैदान पर प्रपोज करके सरप्राइज दिया है।

घुटनों पर बैठकर पलाश ने किया प्रपोज (Palash Muchhal Proposes To Smriti Mandhana)

यह वही मैदान है जहां इसी महीने की शुरुआत में भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। पलाश ने सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक पल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पलाश आंखों पर पट्टी बांधकर स्मृति को मैदान के केंद्र में ले जाते हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही स्मृति पट्टी हटाती हैं तो वह पलाश को घुटनों पर बैठकर अंगूठी लिए देखती हैं।

Palash Muchhal 1

मुस्कुराते हुए स्मृति ने हां में दिया जवाब

पलाश के हाथ में रिंग देखकर स्मृति मुस्कुराती हैं और 'हां' कहकर इस दिल को छू लेने वाले सरप्राइज को पूरा करती हैं। सगाई होते ही सिंगर पलक मुच्छल (पलाश की बहन) सहित इस कपल के करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने मैदान पर आकर जश्न मनाया। स्मृति ने बाद में एक मजेदार इंस्टाग्राम रील के जरिए अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की। इस वीडियो में उनकी टीममेट्स जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव भी थीं।

साल 2019 से कर रहे हैं डेट

रील के अंत में स्मृति अपनी सगाई की अंगूठी चमकाते हुए दिखाई देती हैं। बता दें कि स्मृति और पलाश साल 2019 से डेटिंग कर रहे हैं और जुलाई 2024 में अपनी पांचवीं सालगिरह पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अब ये कपल रविवार, 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कपल को एक बधाई पत्र भेजकर अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने का किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+