पिचके हुए गाल और लटका हुआ चेहरा, शादी टूटने के बाद पहली बार सामने आए पलाश, बुरी तरह खराब हुई हालत
Palash Muchhal: संगीतकार पलाश मुच्छल सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। स्मृति मंधाना के साथ उनकी शादी अचानक टलने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। इस दौरान पलाश अपनी मां और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ दिखे। उन्होंने लो-प्रोफाइल रहने की कोशिश जरूर की, लेकिन कैमरों और फोटोग्राफर्स से बचते भी नजर नहीं आए।
उनकी यह मौजूदगी उस समय सामने आई है, जब सोशल मीडिया पर शादी टलने को लेकर तरह-तरह की अटकलें और चर्चाएं तेज़ हैं। लगातार हो रही बातों और कयासों के बीच पलाश का यूं नजर आना लोगों के बीच एक नया सवाल खड़ा कर रहा है।

पलाश ने काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं और परिवार के साथ जाते हुए दिखाई दिए हैं। उनके हाथ में एक किताब भी दिखाई दी है। उनकी मां भी साथ में थी और एयरपोर्ट आने पर वह किसी से बात भी करती हैं। पिंकविला ने वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कैमरे होने के बावजूद पलाश ने पूरी वॉक के दौरान शांत और लो-प्रोफाइल अंदाज़ बनाए रखा। उन्होंने फोटोग्राफर्स की मौजूदगी को सिर्फ हल्के से सिर हिलाकर स्वीकार किया, लेकिन किसी तरह की बातचीत से बचते रहे और इस पूरी उपस्थिति को निजी ही रखने की कोशिश की।
हालांकि उनके चेहरे पर मायूसी साफ़ तौर पर देखी जा सकती है, शादी टूटने से उनको फर्क तो पड़ा है। उनके चेहरे की चमक बिलकुल गायब सी दिखाई दी है। पलाश और स्मृति की शादी को लेकर अब कोई अपडेट नहीं है, अनिश्चितकाल के लिए इसे टाला गया था।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सांगली में भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ पलाश मुच्छल की शादी थी। उसी दिन मंधाना के पिता के तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए शादी रद्द कर दी गई थी। बाद में पलाश की किसी अन्य महिला के साथ कथित चैट वायरल हुई थी।
उससे उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें फैली। पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि पलाश और स्मृति दोनों अब तक दो-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। इस वजह माना जा रहा है कि भविष्य में शादी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications