पाकिस्तान के धांसू खिलाड़ी की हुई वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम घोषित, बाबर आज़म का टूटा सपना

Pakistan vs England: इंग्लैंड की टीम अगले महीने पाकिस्तान दौरे पर आ रही है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाक टीम की घोषणा कर दी गई है। कुल 15 प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया है। शान मसूद की कप्तानी में टीम मैदान पर उतरने वाली है। कुछ प्लेयर्स की वापसी हुई है।

पीठ की चोट से परेशान चल रहे आमेर जमाल ने टीम में जगह बनाने में सफलता पाई है। वह अपनी चोट से ठीक होकर वापस लौट आए हैं। खुर्रम शहजाद चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में कुल छह विकेट हासिल किये थे।

pakistan team

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद मांग उठ रही थी कि शान मसूद को हटाकर बाबर आज़म को टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया जाए। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बाबर को कप्तानी नहीं मिली। इस सीरीज में शान मसूद के कन्धों पर ही कप्तानी का जिम्मा है।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब उनको वापस लाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के साथ पाक टीम मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ उनको 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

लेफ्ट आर्म स्पिनर नोमान अली को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में अंतिम बार पाक टीम का प्रतिनिधित्व किया था। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में पाक टीम में 17 प्लेयर्स शामिल थे लेकिन उनमें से दो नामों को अब बाहर कर दिया गया है। कामरान गुलाम और मोहम्मद अली को टीम से बाहर किया गया है।

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+