न्यूजीलैंड में हार से बौखलाया पाकिस्तानी प्लेयर, सरेआम दर्शकों के साथ की गुंडागर्दी- VIDEO
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में हार झेलने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह एक बड़े विवाद में फंस गए और दर्शकों से जाकर भिड़ गए। भीड़ की तरफ बढ़ने वाले शाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सामने आना पड़ा। पीसीबी की तरफ से बयान जारी किया गया है। पीसीबी की तरफ से कहा गया कि विदेशी फैन्स ने पाक प्लेयर्स के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी। पीसीबी ने कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पाक बोर्ड ने अपने प्लेयर का बचाव कर लिया।

बताया जा रहा है कि अफगान दर्शकों ने वहां नारेबाजी कर दी थी और पाकिस्तान विरोधी बातें होने पर खुशदिल शाह भड़क गए। जब पाकिस्तान विरोधी नारे लगे, तो क्रिकेटर खुशदिल शाह ने हस्तक्षेप किया और दर्शकों से ऐसा न करने का आग्रह किया। जवाब में अफगान दर्शकों ने पश्तो में और भी अनुचित भाषा का इस्तेमाल करके स्थिति को बिगाड़ दिया। पाकिस्तानी टीम की शिकायत के बाद, स्टेडियम के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और उपद्रव करने वाले दो दर्शकों को बाहर निकाल दिया।
न्यूजीलैंड ने अंतिम एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान को 43 रनों के अंतर से हरा दिया और 3-0 के स्कोर के साथ क्लीन स्वीप भी कर दिया। माइकल ब्रेसवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब और बेन सियर्स को न्यूजीलैंड के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 8 विकेट पर 264 रन बनाए। उनके लिए ब्रेसवेल ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए पाक टीम 221 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। सीयर्स ने कीवी टीम के लिए 5 विकेट झटके। बाबर आज़म के बल्ले से फिफ्टी आई। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम को टी20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications