'वो जान निकाल देता है', कोहली, धोनी, रैना नहीं, पाक तेज गेंदबाज को इस भारतीय बल्लेबाज से लगा डर
इस बॉलर ने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पांच लेते हुए कोहली, धोनी को आउट किया लेकिन सबसे मुश्किल विकेट कोई और था। विराट ने उस मुकाबले में शतक भी बनाया था।

बड़े मंच पर अगर पाकिस्तान के खिलाफ किसी पर भरोसा किया जा सकता है तो वे हैं विराट कोहली जिनका पड़ोसियों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। अब पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खेले काफी साल हो गए लेकिन कोहली उन कुछ सक्रिय खिलाड़ियों में से हैं, जो अंतिम भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेली थी। जबकि विराट की कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कुछ बेहतरीन पारियां विश्व कप और एशिया कप में रही हैं। 2015 के विश्व कप में उन्होंने ग्रुप-स्टेज मैच में भारत की 76 रन की जीत में 107 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा को आउट करना सबसे कठिन था
तब पाकिस्तान के पास अनसुने तेज गेंदबाज सोहेल खान के कोहली सहित पांच विकेट लिए। लेकिन गेंदबाज के लिए, न तो कोहली और न ही तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी उनके सबसे मुश्किल विकेट थे।
2008 और 2016 के बीच पाकिस्तान के लिए खेलने के बाद, भारत के खिलाफ 55 रन देकर 5 विकेट इस बॉलर के लिए 13 मैचों के एकदिवसीय करियर का बेस्ट रिकॉर्ड है। उन्होंने तब धोनी, सुरेश रैना, इन-फॉर्म कोहली को आउट किया लेकिन सोहने का कहना है कि रोहित शर्मा को आउट करना सबसे कठिन था।

हिटमैन को गेंदबाजी करने से डर रहे थे सोहेल खान
हिटमैन उस समय बहुत खास बल्लेबाज के तौर पर विकसित हो रहे थे। नादिर अली के YouTube चैनल पर बोलते हुए, दाएं हाथ के गेंदबाज ने स्वीकार किया कि रोहित की गेंद को देर से खेलने की क्षमता और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज होने के कारण, वह उनके खिलाफ गेंदबाजी करने से डर रहे थे। सोहेल को लगता है अगर रोहित नई गेंद के उनके स्पैल से बचने में सफल रहते हैं, तो वह दोहरा शतक भी लगा सकते थे। लेकिन रोहित को आखिरकार आठवें ओवर में सोहेल ने आउट कर दिया और वे 20 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बना पाए।

वो गेंदबाज की जान निकाल देता है
उन्होंने कहा, "मैं नई गेंद से गेंदबाजी करता हूं और क्रीज पर आने वाला पहला बल्लेबाज रोहित शर्मा था, मेरी योजना उसे आउट करने की थी ... क्योंकि वह बहुत देर से शॉट खेलता है और बहुत सही तकनीक भी है। वो गेंदबाज की जान निकाल देता है। उसके पास खेलने के लिए हर बार समय है। यहां तक कि अगर आप 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, तब भी वह आपको उसी अंदाज में छक्का मारेगा, जैसे वह 120 किमी प्रति घंटे की गेंद पर मारता है। वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिनसे मैं डरता था। अगर वह टिके रहते हैं, तो वह सिर्फ शतक नहीं लगाएंगे, वह 200 रन बना लेंगे।"
उस मैच में रोहित तो नहीं चले पर भारत के 301 के लक्ष्य के जवाब में, पाकिस्तान मोहम्मद शमी के चार विकेटों के साथ सिर्फ 224 पर सिमट गया।
Recommended Video

-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications