'मैं बस शर्मिंदा हूं, बाकी मुझे कुछ नहीं कहना', सना जावेद को लेकर फिर मचा हंगामा

shoaib malik and sana javed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद शादी के बाद से ही सुर्खियों में है। अपनी शादी की तस्वीरें शोएब मलिक के साथ शेयर करने के बाद सना जावेद को बुरी तरह ट्रोल किया गया। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को छोड़कर शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ तीसरी बार निकाह किया। वहीं सना जावेद की यह दूसरी शादी रही। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के सिंगर उमैर जसवाल के साथ साल 2020 में शादी रचाई थी।

नई तस्वीर पर हंगामा

सना जावेद ने शनिवार यानी कि 27 जनवरी को एक नई तस्वीर शेयर की है। अपने इंटस्टाग्राम अकाउंट पर सना जावेद ने एक फोटोशूट के दौरान की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। इस तस्वीर को लेकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि दूसरो के पति को छीनने वाली औरत कभी खुश नहीं रह सकती है। वहीं एक यूजन ने लिखा आपकी हरकत से मैं बस शर्मिंदा हूं, बाकी मुझे कुछ नहीं कहना।

sana javed 1

शोएब मलिक पर भी फूटा गुस्सा

सना जावेद के अलावा शोएब मलिक को भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें सानिया को धोखा देने और छोड़ने के लिए खरी खोटी सुना रहे हैं। शोएब मलिक ने साल 2010 में सानिया मिर्जा के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद एक दूसरे को जीवन साथी चुना था, लेकिन लगभग 14 सालों के बाद उनका यह रिश्ता आखिरकार निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ।

खुद शेयर की थी शादी की तस्वीर

शोएब मलिक ने 20 जनवरी को निकाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद सना जावेद ने शादी की एक और फोटो शेयर कर शोएब के लिए अपने प्यार का इजहार किया। इस तस्वीर में शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना को बाहों में भरे नजर आ रहे हैं। दोनों ने वरमाला पहनी है और एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। सना और शोएब की इस तस्वीर को देखकर फैंस ने इस जोड़ी पर अपना गुस्सा निकालने का काम किया। पाकिस्तानी फैंस भी सना और शोएब की इस रिश्ते से खुश नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+