पाकिस्तान के खिलाड़ी ने 31 साल की उम्र में लिया रिटायरमेंट, कल ही बाबर आज़म ने छोड़ी थी कप्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय चीजें ठीक नही चल रही है। टीम का प्रदर्शन खराब होने के अलावा बोर्ड में भी सब उथल-पुथल दिखाई दे रहा है। प्लेयर्स को सैलरी नहीं मिल रही है, कप्तान अपना पद छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, सलेक्शन कमेटी के सदस्य ने भी अपना पद त्याग दिया।

तमाम बातों के बीच एक नई खबर सामने आई है। पाकिस्तानी टीम के एक खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी है। हैरानी वाली बात तो यह है कि कम उम्र में ही इस क्रिकेटर ने खेल को अलविदा कहने का फैसला ले लिया। इस खिलाड़ी ने पाक टीम के लिए कुल 26 मुकाबले खेले थे।

pakistan cricket team

दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में उस्मान कादिर ने पाकिस्तानी टीम के प्रतिनिधित्व किया था। अंतिम बार पाकिस्तान के लिए उन्होंने चीन में हुए एशियाई गेम्स में मैच खेला था।

कादिर ने एकदिवसीय क्रिकेट में महज एक ही बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। टी20 में उन्होंने कुल 25 मुकाबले खेले। इसके अलावा वह पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा भी रहे हैं। पीएसएल में वह दो टीमों के लिए खेल चुके हैं। एकमात्र वनडे मुकाबले में कादिर ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 2021 में मुकाबला खेला था।

अपने संन्यास को लेकर उन्होंने एक्स पर घोषणा की। वहां एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए कादिर ने लिखा कि मैं खेल को अलविदा कह रहा हूँ। उन्होंने अपने कोचों और साथी प्लेयर्स का आभार जताया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट से रिटायरमेंट की बात लिखी है। इसका मतलब यह है कि वह किसी अन्य जगह जाकर खेल सकते हैं। हालांकि वह आगे क्या रास्ता अपनाते हैं, यह किसी को नहीं पता। उन्होंने इस बारे में कोई जिक्र भी नहीं किया है। देखना होगा कि कादिर किस टीम के लिए खेलते हैं। फ्रेंचाइजी लीग खेलने की तरफ रुख करने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+