पाकिस्तानी लड़की के गले में कोहली की तस्वीर? अनुष्का के सामने विराट पर लुटाया प्यार, पर ख्वाहिश रह गई अधूरी

Pakistani Cricket Fan Viral: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक खामोश रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली भारत की तरफ से ओपनिंग करते हुए दो पारियों में रन बनाने में नाकाम रहे हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली जल्द ही आउट गए थे। हालांकि आने वाले मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से टीम को रनों की उम्मीद होगी।

पाकिस्तानी फैन ने खींचा ध्यान

दुनिया भर में विराट कोहली के फैंस मौजूद हैं। अमेरिका में भी टी-20 वर्ल्ड में सिर्फ विराट कोहली की बल्लेबाजी को देखने के लिए कई देशों से फैंस वहां पहुंचे हुए हैं। भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान भी विराट कोहली के नंबर की जर्सी पहनकर बड़ी तादाद में फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। इस दौरान विराट कोहली की एक ऐसी पाकिस्तानी फैन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया जो लंबे समय से कोहली को पसंद करती हैं।

Pakistani Cricket Fan 1

कोहली की दीवानी हैं लव

पाकिस्तानी गर्ल लव खानी विराट कोहली की जबरा फैन हैं। विराट कोहली की वजह से वह भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट कर रही थीं। वह विराट की कितनी बड़ी फैन है इस बात का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने गले में कोहली की तस्वीर को लॉकेट के रूप में पहन रखा है।

कोहली से मिलने का है सपना

कुछ दिन पहले लव खानी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ नजर आई थीं। शुभमन गिल के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। लेकिन विराट कोहली से मिलने का उनका सपना अभी भी अधूरा है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए वह जोर-जोर से विराट कोहली का नाम लेती रही। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद वह कोहली से मिलना चाहती थी, लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।

अनुष्का के सामने कोहली को किया चीयर

बता दें कि भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टैंड में मौजूद थीं। अनुष्का शर्मा के होने के बावजूद भी लव खानी विराट कोहली के प्रति अपनी दीवानगी पर ब्रेक नहीं लगा सकी। अनुष्का भी पति को चीयर कर रही थीं। दूसरी तरफ लव खानी भी विराट कोहली को ही सपोर्ट कर रही थी। 24 साल की पाकिस्तानी गर्ल जब न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में पहुंची तो फैंस का ध्यान उन पर अटक गया। हालांकि, इस मुकाबले विराट कोहली सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लव खानी बेहद मायूस नजर आई। लव खानी का असली नाम फिजा खानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+