कैंप छोड़कर भागीं पाकिस्तान महिला टीम की दो खिलाड़ी सड़क हादसे में घायल, PCB ने लिया एक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को बताया कि, राष्ट्रीय महिला टीम की दो खिलाड़ी इस महीने के शुरू में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब, पाकिस्तान महिला टीम की सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सफेद गेंद की घरेलू सीरीज के लिए लगाये गये कैंप से बिना किसी सूचना के बाहर चली गई थीं।

खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई
पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने संवाददाताओं से कहा, पीसीबी ने खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला टीम की पांच से छह खिलाड़ी 2-8 अप्रैल के कैंप के दौरान शाम को कराची में टीम मैनेजमेंट को सूचित किए बिना बाहर चली गई थीं। उन्होंने कहा कि, 'वे एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसमें कम से कम दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए और अब उनका इलाज चल रहा है।'

symbolic image

नकवी ने कहा कि ये आधी टीम थी तो पीसीबी ने इस दुर्घटना और इन खिलाड़ियों के खिलाफ की गयी आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई को सार्वजनिक नहीं किया। उन्होंने जो किया वह गलत था और परिणामस्वरूप हमने अब चौबीसों घंटे टीम के साथ रहने और उचित समय लागू करने के लिए एक पूर्णकालिक वरिष्ठ रैंक सुरक्षा पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है।'

पीसीबी प्रमुख ने कहा कि इस घटना का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा क्योंकि मुख्य खिलाड़ियों में से एक फातिमा सना घायल हो गईं। उन्होंने सना को लगी चोट की प्रकृति या गंभीरता की जानकारी नहीं दी, जो आश्चर्यजनक रूप से 23 अप्रैल को समाप्त हुई एकदिवसीय सीरीज के सभी तीन मैचों में शामिल थी और जिसमें पाकिस्तान 0-3 से हार गया था। सना ने 26 अप्रैल को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भी खेला था।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 से पहले पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव, वनडे-टी20 के लिए हेड कोच बने गैरी कर्स्टन

नकवी ने यह भी कहा कि बोर्ड पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होने वाले कुछ उम्मीदवारों के संपर्क में भी है। उन्होंने कहा कि, 'हम एक हाई प्रोफाइल विदेशी कोच से बात कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+