पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया पैंतरा, एशिया कप बीच में छोड़ने की दी धमकी, ICC से कर डाली नई मांग
IND vs PAK: एशिया कप 2025 में रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद "हाथ न मिलाने" का विवाद सोमवार को और भड़क गया, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी नाराज़गी को अलग स्तर तक ले जाकर आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज कराया।
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब आईसीसी के ऊपर दबाव बनाने का काम किया है। आईसीसी के सामने अपनी मांग रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट बीच में छोड़ने तक की धमकी दी है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह हैं।

पाकिस्तान ने अब क्या मांग की
PCB ने भारतीय टीम के ख़िलाफ़ मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई थी और अब मैच रेफरी को ही लपेट दिया है। पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी पैनल से हटाने की मांग कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप के सभी मैचों से पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की गई है।
यह भी कहा गया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो वे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेंगे। इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राजनीति करने का प्रयास किया है। भारत द्वारा हाथ नहीं मिलाने के बाद पीसीबी ने जय शाह को आईसीसी अध्यक्ष के रूप में देखते हुए यह काम किया है।
एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पाकिस्तान के मोहसिन नकवी हैं और आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह हैं। अब दोनों के बीच एक टक्कर दिख रही है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भारतीय टीम ने याद किया और पाकिस्तान को तल्खी दिखाते हुए हाथ नहीं मिलाया था।
मैच रेफरी के ऊपर जड़े गंभीर आरोप (IND vs PAK)
इससे पाकिस्तान को बेइज्जती महसूस हुई, इसे देखते हुए अब एक अलग अंदाज में राजनीति करने का प्रयास किया गया है। PCB ने आरोप लगाया है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने अपनी सीमाएं लांघीं है, पाक बोर्ड का कहना है कि रेफरी ने टॉस के दौरान भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को हाथ न मिलाने का निर्देश दिया, जो स्पष्ट रूप से एक टीम के पक्ष में झुकाव दर्शाता है।
जियो न्यूज सहित कुछ पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से नहीं हटाया गया, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट में आगे कोई मैच नहीं खेलेगा। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि हाथ नहीं मिलाने वाली घटना पर भारत के ऊपर एसीसी कोई अनुशासनात्मक एक्शन लेने पर विचार कर रही है












Click it and Unblock the Notifications