PAK vs SL: नसीम शाह के खिलाफ आमिर सोहेल की टिप्पणी से नाराज हुए फैंस, जमकर लगाई क्लास
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के सऊद शकील के दोहरे शतक की बदौलत टीम ने पहली पारी में श्रीलंका के खिलाफ 461 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि, नसीम शाह ने क्रीज पर टिके नहीं रहते तो शकील इस शानदार उपलब्धि तक नहीं पहुंच पाते।
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल (Aamir Sohal) ने नसीम शाह (Naseem Shah) की आलोचना की। आमिर सोहेल ने कहा कि नसीम के पास कम दिमाग है और उन्हें अपना दिमाग तेज करने की जरूरत है। सोहेल ने कहा कि नसीम को अपनी बुद्धि को बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।

दरअसल, मैच के तीसरे दिन कमेंट्री बॉक्स में रमिज राजा ने ऑन एयर कहा, 'नसीम को बैटिंग मसल्स डेवलप करने में कोई समस्या नहीं है।' इसके जवाब में साथी कमेंटेटर सोहेल ने कहा कि, 'एक और मसल है जिसे उसे डेवलप करने की जरूरत है-ब्रेन मसल (दिमाग की मांसपेशी)। उन्होंने आगे कहा, 'वह एक बेहतर क्रिकेटर और गेंदबाज बनेंगे।' सोहेल की टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनकी जमकर आलोचना की।
नसीम शाह की 78 गेंदों में 6 रनों की पारी पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई, क्योंकि मेजबान टीम ने पहली पारी में बोर्ड पर 450 से अधिक का कुल स्कोर खड़ा किया था। यहां तक कि शाह के कारण ही दोहरे शतक वाले सऊद शकील अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर सके, क्योंकि नसीम ने लंकाई गेंदबाजों के खिलाफ खड़े होकर 9वें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।
तीसरे दिन की पारी के बाद शकील ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'जब नसीम शाह मेरे साथ आए, तो उन्होंने कहा कि मेरे पास दोहरा शतक बनाने का मौका है।' उन्होंने कहा, 'मेरा समर्थन करने और मुझे घबराने नहीं देने के लिए उन्हें बहुत सारा श्रेय जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications