PAK vs NZ: अंपायर ने गुस्से में आकर पाकिस्तानी जर्सी जमीन पर फेंकी, खिलाड़ी ने छूए पैर और फिर...
Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम के सामने जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बाद के 20 ओवर में कमाल की गेंदबाजी की।

Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। पहले मैच की तरह दूसरे मुकाबले में भी पाकिस्तान ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 261 रनों पर ऑल आउट हो गई। केन विलियमसन और डेवन कॉनवे को छोड़कर न्यूजीलैंड का बाकी कोई भी बल्लेबाज इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं कर सका।
पाकिस्तानी गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड ने 30 ओवर तक महज एक विकेट खोकर 183 रन बना लिए थे। इतनी दमदार शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 300 से अधिक का टारगेट बना लेगी। लेकिन आखिरी के 20 ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। न्यूजीलैंड की टीम ने 78 रन के अंदर 9 विकेट गंवा दिए। यही वजह रही कि पाकिस्तान को सिर्फ 262 रनों का टारगेट मिला।
फील्डर के थ्रो से अंपायर हुए घायल
इस मैच के दौरान एक अजीब घटना देखने को मिली। दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के 35वें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ शॉट लगाया। जिसे वसीम जूनियर ने पकड़कर जोरदार थ्रो फेंका। गेंद जाकर अंपायरिंग कर रहे अंपायर अलीम डार के पैर पर लगी। गेंद जैसे ही उनके पैर पर लगी, उन्होंने गुस्से में आकर मैदान पर ही पाकिस्तान की जर्सी फेंक दी।
नसीम शाह ने जख्म पर लगाया मरहम
अंपायर अलीम डार के दाहिने पैर पर गेंद लगने के बाद वो दर्द में नजर आए। इसके बाद पास में खड़े गेंदबाज नसीम शाह दौड़कर अलीम डार के पास आए और उन्होंने उनकी पैर को सहलाया। सोशल मीडिया पर नसीम शाह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। इस दौरान कप्तान बाबर आजम और हारिस रऊफ अपनी हंसी नहीं रोक पाए।












Click it and Unblock the Notifications