NZ vs PAK: लगातार चौथा अर्धशतक जड़ जगाई जीत की उम्मीद, फैंस ने कहा- सरफराज कभी धोखा नहीं देगा...
Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: पाकिस्तान को आखिरी सेशन में जीत के लिए 140 रनों की जरूरत है। इन रनों को बनाने के लिए पाकिस्तान के पास 31 ओवर होंगे।

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम दूसरे टेस्ट मैच में फाइट करती हुई नजर आ रही है। पांचवे दिन चायकाल तक पाकिस्तान ने पांच विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की ओर से सरफराज अहमद और सऊद शकील ने टीम को संभालने का काम किया है। आखिरी सेशन में अब पाकिस्तान को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 140 रनों की जरूरत है।
सरफराज और सऊद के बीच 99 रनों की साझेदारी
सरफराज अहमद और सऊद शकील के बीच हुई जबरदस्त साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम ने मैच में वापसी कर ली है। पहले सेशन में तीन विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की हार बेहद करीब दिखाई पड़ रही थी। लेकिन दूसरे सेशन में इन दोनों ही बल्लेबाजों ने विकेट को बचाने के साथ-साथ रन भी बनाए। दोनों के बीच चायकाल तक 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को अब इन दोनों खिलाड़ियों से आखिरी सेशन में भी इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
सरफराज अहमद की धमाकेदार वापसी
चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करते हुए सरफराज अहमद ने बैक टू बैक चार अर्धशतक जड़ दिए हैं। दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में उनके बल्ले द्वारा आया अर्धशतक उनके करियर के बेस्ट अर्धशतक में से एक माना जाएगा। अगर सरफराज पाकिस्तान को इस मुकाबले में जीत दिलाते हैं तो वह लंबे समय तक टीम के साथ बने रह सकते हैं। फैंस को भी अपने इस पुराने खिलाड़ी से जीत की उम्मीद है।
सरफराज कभी धोखा नहीं देगा...
सोशल मीडिया पर सरफराज अहमद को लेकर पाकिस्तानी फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं। कुछ फैन लिख रहे हैं कि कहा था न सरफराज कभी धोखा नहीं देगा। पाकिस्तान को प्रति ओवर 4 से कुछ ज्यादा रन बनाना होगा। अगर पाकिस्तान ऐसा करने में सफल रहा तो वह मैच जीतकर टेस्ट सीरीज अपने नाम कर सकता है। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश पांच विकेट झटकने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications