PAK vs NZ: कौन लगाएगा हैट्रिक शतक? पाकिस्तान को हराने को न्यूजीलैंड बेताब, जानें संभावित प्लेइंग 11
PAK vs NZ Dream11 Prediction 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार यानी 3 मई को कराची में खेला जाएगा।

Pakistan vs New Zealand predicted playing XI: नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे सीरीज का तीसरा मैच होना है। न्यूजीलैंड को सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। पहले दोनों वनडे को पाकिस्तान ने अपने नाम किया है। कराची की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए ही अनुकूल मानी जाती है।
पाकिस्तान के पास सीरीज जीतने का मौका: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इसी साल जनवरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच हाल ही में टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है। ऐसे में इस मैच को जीतकर पिछली सीरीज हार का बदला लेने का मौका पाकिस्तान के पास होगा।
कमाल के फॉर्म में फखर जमां: इस सीरीज में फखर जमान ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। शुरुआती दोनों ही मैचों में उनके बल्ले से शतक निकला है। वनडे सीरीज के दूसरे मैच में फखर जमान ने नाबाद 180 रनों की पारी खेलकर टीम को एक बड़ी जीत दिला दी थी। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 336 रन बनाए थे, जिसे पाकिस्तान ने हासिल कर लिया।
डेरिल मिशेल ने भी जड़ा शतक: फखऱ जमां की तरह न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले दो वनडे मैचों में डेरिल मिशेल के बल्ले से भी शतक देखने को मिले हैं। लेकिन फखर का शतक उनके शतक पर भारी रहा। ऐसे में तीसरे मुकाबले में भी इन दोनों बल्लेबाजों पर फैंस की नजरें रहेगी।
कौन लगाएगा हैट्रिक शतक: दोनों ही बल्लेबाज की कोशिश तीसरे मैच में भी शतक लगातकर शतकों की हैट्रिक पूरी करने की होगी। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज फखर जमान को रोकने में नाकाम रहे। फखर को कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया, लिहाजा वह अंत तक नाबाद रहे।
पाकिस्तान: इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हैरिस सोहेल, सलमान अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंड: चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने।
मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे
दिन और समय- 27 अप्रैल, शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कराची
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप












Click it and Unblock the Notifications