18 साल के गेंदबाज ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को नचाया, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, पिता ने मनाया जश्न
Pakistan vs England, 3rd Test: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के रेहान अहमद ने दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किया। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

Pakistan vs England, 3rd Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान में जाकर टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले दो मैचों को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। अब तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान जीत के काफी करीब है। कराची टेस्ट में एक बार फिर पाकिस्तानी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम के बल्ले से अर्धशतक निकला, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल सके।

18 साल के रेहान अहमद ने किया कमाल
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 18 साल रेहान अहमद को डेब्यू करने का मौका दिया। अपने डेब्यू मैच में ही रेहान अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में रेहान अहमद ने सात विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने दो विकेट लिया, जबकि दूसरी पारी में रेहान अहमद के पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
18 साल की उम्र में टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले रेहान अहमद पहले गेंदबाज बन गए हैं। पाकिस्तान में जाकर रेहान अहमद ने यह अनोखा कारनामा कर दिखाया है। पाकिस्तानी बल्लेबाज रेहान अहमद की गेंदों को पढ़ने में असफल रहे और एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते चले गए। दूसरी पारी में रेहान अहमद ने बाबर आजम, सऊदी शकील और मोहम्मद रिजवान जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट किया।

पिता ने मनाया बेटे की सफलता का जश्न
मैच के दौरान रेहान के पिता भी स्टैंड में मौजूद थे। वह अपने बेटे की हर विकेट का जश्न मना रहे थे। रेहान अहमद के पिता नईम अहमद के चेहरे पर पूरे मैच के दौरान मुस्कान नजर आ रही थी। मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इस मुकाबले को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरे सीरीज शानदार रही है, ऐसे में वह इस मुकाबले को जल्द से जल्द जीतना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications