PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड टी20 मैच की धांसू ड्रीम 11, रातोंरात करोड़ों रुपये कमाने का मौका

PAK vs ENG Dream 11: हेडिंग्ले में चार टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम आज मैदान पर उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए यह अहम सीरीज मानी जा सकती है। इससे पहले पाकिस्तानी टीम ने आयरलैंड में भी सीरीज खेली थी और 2-1 से जीत दर्ज की थी।

आयरलैंड दौरे पर पाकिस्तान को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था, यह अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है। इंग्लैंड की सरजमीं पर जाकर सीरीज जीत पाना पाकिस्तानी टीम के लिए आसान कार्य तो कभी नहीं होने वाला है। बाबर आज़म एंड कंपनी को हर विभाग में अपना दमखम दिखाना होगा।

pakistan vs england

इंग्लैंड ने भी पिछले साल दिसम्बर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेली थी और हार का सामना किया था। इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में एक अच्छी बात यह है कि कुछ खिलाड़ी आईपीएल में खेलकर गए हैं और इसका लाभ टी20 सीरीज में उठाने का पूरा प्रयास करेंगे।

पाकिस्तान vs इंग्लैंड ड्रीम 11 (PAK vs ENG Dream XI)

कप्तान: हैरी ब्रूक
उपकप्तान: बाबर आज़म
विकेटकीपर; मोहम्मद रिजवान, जोस बटलर
बल्लेबाज: बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, विल जैक्स, हैरी ब्रूक, फखर जमान
ऑल राउंडर: सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज: नसीम शाह, मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तक हुए टी20 मैचों में आंकड़ों की बात की जाए, तो इंग्लिश टीम काफी आगे नज़र आती है। दोनों टीमों ने सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में अब तक 29 मुकाबले खेले हैं। इनमें पाकिस्तानी टीम ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है और इंग्लैंड को 19 मुकाबलों में विजय प्राप्त करने का मौका मिला है।

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11

सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, विल जैक, हैरी ब्रुक, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, रीक टॉपले, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन/जोफ्रा आर्चर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+